VIDEO:सांप और मगरमच्छ के बीच 5 घंटे तक चली लड़ाई और फिर जो हुआ उसे देखकर दंग रह जाएंगे आप

सांप और अजगर के बीच इस लड़ाई में जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सांप ने न केवल मगरमच्छ को हराया बल्कि उसे पूरा का पूरा निगल गया।

नई दिल्ली। जानवरों के बीच ताकत और शक्ति को लेकर लड़ाईयां होती रहती है। आपने इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें जानवर आपस में लड़कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएंगे।

 WATCH: Snake mercilessly kills crocodile after 5-hour long battle

वीडियो एक सांप और मगरमच्छ के बीच का है, जहां 5 घंटे तक दोनों में लड़ाई होती है। सांप भी शक्तिशाली और मगरमच्छ भी ताकत के मामले में किसी से कम नहीं है, लेकिन इस लड़ाई का जो परिणाम सामने आया उसे देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई।

वीडियो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में मूंदरा झील का है, जहां एक सांप और मगरमच्छ के बीच 5 घंटे तक लड़ाई हुई। यहां सांप की न सिर्फ जीत हुई बल्कि वह मगरमच्छ को निगल भी गया। इस वीडियो को 4 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किया जा चुका है। इस वीडियो को अब तक 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप मगरमच्छ को अपने जबड़े में दबाए हुए है।

वो अपने जबड़े को इतना फैलाता है कि पूरा का पूरा मगरमच्छ उसमें समां गया। पहले पानी के भीतर दोनों के बीच लड़ाई होती है। फिर मगरमच्छ को लड़ाई में हराने के बाद सांप उसे पानी के बाहर जमीन पर ले जाता है और धीरे-धीरे उसे निगल लिय़ा। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो गए। सांप की जबरदस्त पकड़ और ताकत के सामने मगरमच्छ भी ढ़ेर हो गया। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+