देखें ॐ स्वर की ताकत: इसे सुनकर कर नन्हीं बच्ची ने क्या किया, 3 करोड़ लोगों ने देखा VIDEO

ॐ स्वर की ताकत देख दंग रह जाएंगे आप। देखिए एक पिता ने ॐ स्वर से रोती बच्ची को शांत करा दिया।

नई दिल्ली। ॐ स्वर में बड़ी ताकत होती है। अभी तक अगर आप इस ताकत को नहीं पहचान पाएं हैं तो इस वीडियो को देखने के बाद यकीन कर लेंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ॐ की ताकत दिखाई दे रही है।

 Dad Chants 'Om' To Put Crying Baby To Sleep. His Video Has Gone Viral

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता ॐ शब्द का इस्तेमाल कर अपनी नन्हीं बच्ची को सुला देता है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्ची काफी जोर-जोर से रो रही है। बच्ची के पिता बच्ची को रोता देख उसे गोद में लेकर ॐ शब्द का उच्चारण करने लगता है। बच्ची ॐ स्वर को सुनते ही चुप होकर सो जाती है।

पिता डेनियन इसेनमैन नाम के शख्स ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। डेनियन सेन डियागो के रहने वाले है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को 22 अप्रैल को अपलोड किया, जिसे अबतक 3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक डेनियन एक लेखक हैं। जिनकी बेटी डिवाना विक्टोरिया तीन हफ्ते पहले ही पैदा हुई है। डेनियल ने पहले इस ट्रिक का लाइव वीडियो किया था। उसके बाद उन्होंने दोबारा ठीक वैसा ही वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। इसे देखकर लोग अपनी भावनाएं भी बता रहे है। आप भी देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+