Video: क्या सच में NASA ने छिपाया दुनिया का सबसे बड़ा राज? चांद पर इस जानवर को देख घूम गया यूजर्स का माथा!

Viral Video: हम सबको पता है कि अमेरिका के नील आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा पर कदम रखा और ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले व्यक्ति बने। तब से लेकर अब तक कुल 12 लोग चंद्रमा पर जा चुके हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा वायरल हो रहा है, जिसने यूजर्स को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि कोई 13वां भी था जो चांद पर गया। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो का सच?

चांद पर मिट्टी खोदता दिखा डॉग
दरअसल, इस वक्त चांद से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉगी चांद पर मिट्टी खोदता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान और परेशान नजर आए। और कई लोग सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है? फिर क्या था हम भी निकल पड़े इसका सच जानने और अपने रीडर्स को इस भ्रम से दूर करने के लिए।

Dog Viral Video

बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के कैसे जिंदा रहा डॉग?
वायरल वीडियो में आप अंतरिक्ष में दिखाई दे रहे चंद्रमा के उबड़-खाबड़ इलाके और उसी उबड़-खाबड़ इलाके में एक डॉगी को गड्ढा खोदने की कोशिश करते हुए देख सकते हैं। हालांकि, यह सच नहीं है बल्कि इस वीडियो को एडिट किया गया है। जब चंद्रमा पर हवा ही नहीं है, तो भला वहां कोई जीवित प्राणी सांस कैसे ले सकता है।

क्या है वायरल वीडियो का सच?
वीडियो में देख सकते हैं कि कुत्ता बिना किसी ऑक्सीजन सपोर्ट के जमीन खोदता नजर आ रहा है। यह नजारा लोगों को भले ही हैरान कर दे, लेकिन यह समझने के लिए काफी है कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। वीडियो केवल एक सेकंड का है, जिसे बार-बार रिपीट किया गया है। सच तो ये है कि ये डॉगी वास्तव में पृथ्वी पर जमीन खोद रहा है, लेकिन वीडियो को एडिट करके उसे चांद पर पहुंचा दिया है।

यूजर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा वीडियो
हालांकि, इस फनी वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ट्विटर पर @sooratobitai777 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और मजाकिया कैप्शन में लिखा है, 'यह वह फुटेज है जिसे नासा कभी नहीं दिखाएगा।' इस वीडियो को अब तक 5.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 41 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और लोगों के मजेदार रिएक्शन का सिलसिला जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+