भगवान को प्रसन्न करने के लिए आग पर नंगे पांव चलते हैं लोग, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

भगवान शिव को खुश करने और परिवार की खुशहाली के लिए युवा जलती हुई आग पर दौड़ते है।

रांची। झारखंड के आदिवासी समुदाय के लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए धधकती आग पर चलते है। हर साल की तरह इस साल भी झारखंड के आदिवासी समुदाय के लोगों ने धूमधाम से अपना पारंपरिक त्योहार मंडा मनाया। इस मौके पर भगवान शिव को खुश करने और परिवार की खुशहाली के लिए युवा जलती हुई आग पर दौड़ते नजर आए।

 WATCH horrible video: People run on fire to make Lord Shiva happy and pray

इतनी गर्मी में धधकते आग के कोयले पर लोग ऐसे चल और दौड़ रहे थे मानो कुछ हो ही नहीं रहा हो। कई युवाओं ने इस रम्स को निभाया। माना जाता है कि जो लोग भी मंडा त्योहार के दौरान आग पर चलते है भगवान उनके परिवार पर विशेष कृपा बनाए रखते है।

अक्सर बारिश के दौरान इस समुदाय के लोग मंडा की ये रस्म दोहराते है। खुद को कष्ट देकर वो भगवान शिव को खुश करते हैं, ताकि भगवान प्रसन्न होकर उनके दुखों को हर ले। बारिश कर दें। इस रस्म से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है,जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक-एक कर लोग जलते कोयले पर दौड़ रहे है। वो पहले उसे प्रणाम करते है और फिर आग पर दौड़ जाते हैं। यह त्योहार हर साल आदिवासी समुदाय के लोग मनाते हैं। इस दौरान ये सूर्य की भी उपासना करते हैं। ताकि अच्छी बारिश हो, पैदावार अच्छी हो और उनके घर में खुशहाली आए। देखिए आग पर चलते लोगों का ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+