जब रियल लाइफ में हुई कछुए और खरगोश की दौड़, 2 दिन में 1 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो
नई दिल्ली। बचपन में आपने भी कछुए और खरगोश की कहानी सुनी होगी। कहानी में कछुआ खरगोश से रेस जीत जाता है। कहानी हर किसी ने सुनी, लेकिन किसी ने इस कछुए और खरगोश के रेस को देखा नहीं। लेकिन आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं कछुए और खरगोश के बीच का रेस। रियल लाइफ में कछुए और खरगोश की रेस कराई गई।

हर किसी के तरह आप भी सोच रहे होंगे कि रेस में खरगोश ही जीतेगा, लेकिन आप इस वीडियो और उस रेस के नतीजे को देखकर चौंक जाएंगे। वीडियो को थाईलैंड के टेक और मोबाइल संबंधी पेज IAUMReview ने अपलोड किया है। इस रेस को मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया है, जिसे 2 दिन में ही 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा।
वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे खरगोश और कछुए को एक छोटे से रेस ट्रैक पर छोड़ दिया जात है। जहां कछुआ धीरे-धीरे चलकर आगे बढ़ता जाता है तो वहीं खरगोश बीच रास्ते में ही रुका रह जाता है। आप भी जरुर देखें ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications