VIDEO: एक-दूसरे के लिए बेहद फ्रिकमंद हैं ये कुत्ते, खाना दें तो दूसरे को बुलाकर ही खाता है पहला
नई दिल्ली। कुत्ता इंसान का सबसे वफादार जानवर माना जाता है। दुनियाभर में इनकी सैकड़ों प्रजातियां हैं। इंसानी बस्तियों में पाए जाने वाले ये ऐसे जानवर हैं, जिन्हें आमजन से लेकर बड़े से बड़ा रईस पालता है। इनकी एक से एक रोचक कहानियां मिल जाएंगी। इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें कुत्तों का आपसी लगाव देखने वालों को हैरत में डाल देता है।

फिक्रमंद कुत्तों की ये वीडियो देखी क्या?
यहां आप देख सकते हैं कि, एक बर्तन में कुत्ते को खाना डाला जाता है, वो उसे सूंघता है, लेकिन खुद खाता नहीं है। पहले वह घर से बाहर जाता है और एक मोटे कुत्ते से मिलता है। वह मोटा कुत्ता बाहर लेटा हुआ है, पहले वाला उसके पास जाता है, वीडियो में वह ऐसे नजर आता है जैसे कि कुछ कह रहा हो।

एक-दूजे को बुलाकर ही साथ में खाते हैं खाना
दोनों कुत्ते फिर घर में आते हैं और एक साथ एक बर्तन में खाना खाते हैं। इसी तरह जब शख्स एक कुत्ते के सामने बर्तन में खाना डालता है, तो दूसरा बर्तन खाली रहता है। इस पर कुत्ता दूसरे खाली बर्तन में भी खाना डलवाने के लिए पैर हिलाता है। उसके बाद कुत्ता दूसरे कुत्ते के पास जाता है और उसे जगाता है। दोनों साथ लौटते हैं और अलग-अलग बर्तनों में खाना खाते हैं।

वायरल हो गया यह वीडियो
इसी वीडियो में आगे दिख रहा है कि, पहले वाले कुत्ते का बर्तन खाली है, लड़की खाना देती है तो दूसरा कुत्ते पहले वाले कुत्ते का बर्तन उठा लाता है, जिसमें खाना डाले जाने के बाद ही वो अपने बर्तन में खाता है। कुत्तों की यह आपसी फिक्र देखने वालों को भी अच्छी लगती है। वीडियो लगभग 2 मिनट का है, जिस पर हजारों कमेंट आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications