Watch: जब बाकी एयरलाइंस ने खड़े कर दिए हाथ तब Air India के पायलटों ने तूफान के बीच कराई विमान की सेफ लैंडिंग

Watch: Air India के पायलटों ने तूफान के बीच कराई विमान की सेफ लैंडिंग

नई दिल्ली, 20 फरवरी। लंदन में तूफान यूनिस के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया था। भारी आंधी-तूफान के कारण जहां बाकी एयरलाइंस ने अपने विमानों को या तो रद्द कर दिया या डायवर्ट कर दिया था तो वहीं एयरइंडिया के दो पायलटों ने हैरतअंग्रेज कारनामा कर दिखाया। भारी तूफान के बीच एयरइंडिया के पायलटों ने विमान की सेफ लैंडिंग करवाकर सबको हैरान कर दिया। पायलटों के इस कौशल को देखकर हर कोई हैरान हैं और उनकी तारीफ कर रहा है।

 Watch: Air India pilots safely land plane at Heathrow Airport in gusty winds Storm Eunice

एयर इंडिया के पायलटों ने किया कारनामा

एयर इंडिया की दो उड़ानों के पायलटों ने शुक्रवार को दोपहर में अपने बोइंग ड्रीमलाइनर विमान की सेफ लैंडिंग करवाकर सबको हैरान कर दिया। लंदन में आए यूनिस तूफान के कारण वहां का मौसम बिगड़ चुका था। तेज आंधी-तूफान के कारम विमान का संतुलन बिगड़ गया था। तूफान यूनिस के कारण सैकड़ों उड़ानें लेट, डायवर्ट, कैंसिल हो गई थी, लेकिन एयर इंडिया के पायलट कैप्टन अंचित भारद्वाज और आदित्य राव ने बहादुरी दिखाई और तूफान में अपने विमान पर नियंत्रण रखते हुए इसकी सेफ लैंडिंग करवाई। दोनों पायलट ने एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइन को सुरक्षित लैंड करवाकर सबको हैरान कर दिया।

वायरल हो रहा वीडियो

इस चुनौतीपूर्ण लैंडिंग का वीडियो अब वायरल हो रहा है। हर कोई भारतीय पायलटों की तारीफ कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे विमान तेज तूफान के हिल रहा था। तूफान और खराब मौसम में लैंडिंग करना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण और खतरनाक होता है। पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर कर दोनों पायलट की तारीफ की है। किरण बेदी ने पायलटों के स्किल की तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+