वेटर को मिली 500 डॉलर की टिप, वजह जानकर रो पड़ेंगे आप
नयी दिल्ली। जब कभी भी आप होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो वेटर को 100-50 रूपए टिप के तौर पर देकर आते हैं। लेकिन अमेरिका के डलास में एक वेटर के साथ जो हुआ इसे जानने के बाद आपकी आंखे भर आएंगी।

डलास के एप्पलीबी रेस्टॉरेंट में काम करने वाले कासे सिमोन्स नाम के एक वेटर को एक ग्राहक ने टिप के तौर पर 500 डॉलर दे दिए। सबसे हैरानी की बात है, जिस ग्राहक ने उसे ये टिप दिया उसने उस रेस्टोरेंट में मिलने वाली सबसे सस्ती चीज ऑर्डर की थी, जिसकी कीमत मात्र 0.37 डॉलर थी।
सिमोन्स को ये टिप देते हुए ग्राहक ने नैपकिन पर एक नोट लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा कि आपने मेरी मां के दिन को खुशनुमा बना दिया। मेरे पिता के जाने के बाद मैंने अपनी मां को इतना खुश कबी नहीं देखा।
दरअसल एक दिन पहले सिमोन्स जब एक ग्रोसरी स्टोर में सामान खरीद रहे थे, तभी उनकी नजर एक बुजुर्ग महिला पर गई, जो उन्हें थोड़ी परेशान लगी। सब महिला के आसपास से गुजर गए, लेकिन सिमोन्स ने महिला के पास जाकर उनसे बात की और उनके सामान के पैसे भी दिए। हलांकि वो ये नहीं जान पाएं कि बुजुर्ग महिला क्यों परेशान थी, लेकिन उन्होंने कोशिश की, उन्हें खुश करने की। इस महिला की बेटी ने ही उस रेस्टोरेंट में जाकर सिमोन्स का धन्यवाद किया और उन्हें 500 डॉलर की टिप दी। सिमोन्य ये नोट पढ़कर बावुक हो गए और कहा कि वो इस पल को जिंदगी भर याद रखेंगे।
-
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications