बीच सड़क मंजुलिका बनकर महिला ने लोगों को डराया, सामने आया शॉकिंग VIDEO
जरा सोच कर देखिये कि आप सड़क पर घूम रहे हों और अचानक कोई डरावना इंसान आपके पीछे से आ जाए। आप अपने ही ध्यान में खो रखे हों और कोई इंसान आपको डरा दे। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ, जब एक महिला ने मंजुलिका बनकर सड़क पर सबका ध्यान खींचा। महिला को देखने के बाद कुछ लोगों की तो सिट्टी पिट्टी ही गुल हो गई।
महिला बीच सड़क पर मंजुलिका बनकर घूम रही है। महिला पर जैसे ही एक बच्चे की नजर पड़ती है, वो डर का मारे चीख पड़ता है। इसके बाद उसके मां-बाप उसे संभालते हुए नजर आते हैं। इसके बाद महिला आगे बढ़कर और लोगों को डराने लगती है।

अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म में सबसे ज्यादा सुर्खियां जिस किरदार ने बटोरी थीं वो था मंजूलिका का किरदार। इस किरदार ने हर किसी को डराकर रख दिया है। जिन लोगों ने सिनेमाहॉल में ये फिल्म देखी, वे मंजूलिका को की आहट से ही सिहर गए। ऐसे में जरा सोचिये जब ये मंजुलिका खुद आपके सामने आ जाए तो क्या हाल होगा।
मंजुलिका बनी महिला का क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इसे देखकर काफी हैरान है। कई लोगों ने तो महिला की इस हरकत पर उसे लताड़ भी लगाई। इस क्लिप को खुद भूल भुलैया 2 के एक्टर कार्तिक आर्यन ने शेयर किया है। एक्टर ने क्लिप शेयर कर कैप्शन में लिखा कि मंजू घूम रही है, किसी को भी दिख जाए तो मुझे बताना।
क्लिप पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई सारे लोग इस बच्चे को देखकर दुख जता रहे हैं, जो इस मंजुलिका को देखकर काफी डर गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज वीडियो में साफ सुनाई पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications