video: क्या आने वाली है महाप्रलय, 31 मई को खत्म हो जाएगी दुनिया?
खत्म होने वाली है ये दुनिया, आने वाला है महाप्रलय, तारीख हो चुकी है तय। वीडियो हुआ वायरल।
नई दिल्ली। बार-बार इस तरह की भविष्यवाणी सामने आती रहती है, जिसमें दुनिया के अंत की बात कही जाती है। इन भविष्यवाणियों में दुनिया के अंत का दावा किया जाता है, लेकिन अब तक धरती सुरक्षित है, हलांकि ऐसे कई प्रलय आए जिनमें हजारों लोगों की जिंदगियां खत्म हो गई। अब एक बार फिर से धरती के अंत का दावा किया जा रहा है। भविष्यवाणी की जा रही है कि जल्द ही एक महाप्रलय आने वाला है, जिसके बाद ये धरती खत्म हो जाएगी, जीवन नष्ट हो जाएगा।

इस प्रलय की तारीख भी तय कर दी गई है। यूट्यूब के जरिए ये भविष्यवाणी की गई है कि 31 मई 2017 को दुनिया खत्म हो जाएगी। दुनिया के अंत का दावा करने वाला ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो यूट्यूब पर 13 अक्टूबर 2016 को अपलोड किया गया, लेकिन जैसे-जैसे प्रलय की तारीख नजदीक आ रही है ये वीडियो उतनी ही तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक 13 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है। इस वीडियो का शीर्षक है, "दुनिया का अंत - 31 मई, 2017 को धरती पर होगा कुछ बड़ा?"
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही महान भौतिकविद स्टीफन हॉकिंग ने चेतावनी दी थी कि जिस तरह से लोगों के पार्यवरण के साथ छेड़छाड़ की वजह से जलवायु में बदलाव आया है उसे देखते हुए खुद को बचाए रखने के लिए मनुष्य को दूसरी धरती ढूंढ़ लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यही हालत रही तो 100 साल बाद इस धरती पर रहना मुश्किल हो जाएगा। यहां आपको बता दें कि इस वीडियो और इस भविष्यवाणी के प्रमाणिकता का दावा वनइंडिया नहीं करता है। देखिए धरती के अंत का दावा करने वाला ये वीडियो....












Click it and Unblock the Notifications