Viral Video: प्लेन और ट्रेन ऐसी टक्कर देख उड़ जाएंगे होश, रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में बची पायलट की जान
Viral Video: प्लेन और ट्रेन ऐसी टक्कर देख उड़ जाएंगे होश, रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में बची पायलट की जान
नई दिल्ली, 11 जनवरी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 10 जनवरी को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर हुआ, जिसे चंद घंटों के भीतर ही 3.7 मिलियन लोगों ने देखा। इस हैरतअंग्रेज वीडियो को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो चंद सेकेंड का है, लेकिन किसी फिल्म के एक्शन सीन की तरह है, जिसमें चंद सेकेंड की फुर्ती से विमान के पायलट की जान बच जाती है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रविवार एक खौफनाक हादसा हुआ। विमान क्रैश होकर ट्रेन से जा टकराया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैलिफोर्निया के पैकोइमा में एक पायलट विमान लेकर उड़ा, लेकिन चंद मिनट बाद ही तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान क्रैश होकर ट्रेन के ट्रैक पर जा गिरा। ट्रेन के ट्रैक पर विमान के क्रेश होकर गिरता देख लोग हड़बड़ा गए। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही सामने से धड़धड़ाती हुई ट्रेन चली आ रही थी।
स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी। पुलिस के जवानों ने आव देखा न ताव, बिना वक्त गंवाए विमान में फंसे पायलट को निकालने में जुट गए। उन्होंने ट्रेन को आते देखने के बाद अपना दम झोंक दिया, और चंद सेकेंड के बीतर पायलट को विमान से बाहर निकाल लिया। जिस वक्त पुलिस वाले पायलट को क्रैश हुए प्लेन से निकालने की कोशिश कर रहे थे, इसी वक्त दूसरी तरफ से आती हुई ट्रेन को देखा जा सकता है। तेज रफ्तार ट्रेन को अपनी तरफ आता देख पुलिसवाले और भी ज्यादा जल्दबाज़ी में निकालने में जुट गए और काफी जद्दोजहद के पास उसे निकालकर फौरन दूसरी तरफ खींच लिया। अगर पांच सेकेंड की भी देरी हो जाती तो न पुलिसवाले बच बाते और न ही क्रैश विमान का पायलट। ट्रेन जिस तरह रफ्तार के साथ क्रैश प्लेन के मलबे की धज्जियां उड़ाते हुए निकली उसके देखकर आपका दिल दहल जाएगा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और पुलिसवालों की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications