Viral Video: पायलट बेटे ने मां के लिए किया ऐसा अनाउंसमेंट, सुनकर भावुक हो गए यात्री, प्लेन में बजी तालियों
Viral Video: अक्सर प्लेन में सफर के दौरान आपने पायलट को यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी घोषणाएं करते सुना होगा। लेकिन, हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा प्यारे वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर लोग फिदा है। दरअसल, पायलट ने उड़ान भरने से पहले अपने सबसे खास यात्री अपनी मां के लिए कुछ ऐसा कहा कि प्लेन में बैठे यात्रियों की आंखें भी नम हो गईं।
ये भावुक कर देना वाला वीडियो पायलट अश्वथ पुष्पन का है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 8 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और लोग इसे देखकर इमोशनल हो रहे हैं। वीडियो की शुरुआत गेट पर अश्वथ के अपनी मां को गले लगाने से होती है। इसके बाद विमान में सवार होने के बाद वे यात्रियों को संबोधित करते हुए दिल छू लेने वाली घोषणा करते है।

पायलट अश्वथ पुष्पन कहते है, 'आज मुझे एक बहुत ही खास घोषणा करनी है...इस उड़ान में मेरे साथ एक बहुत ही खास मेहमान है। यह वही व्यक्ति है जिसे के साथ मैं हमेशा किराने की दुकान या सैलून जाया करता था, और आज पहली बार मैं उन्हें विदेश ले जा रहा हूं। यह खास व्यक्ति कोई और नहीं, मेरी मां हैं।'
अश्वथ के इन शब्दों को सुनकर पूरा विमान तालियों से गूंज उठा। कई यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में नमी देखी गई। वहीं, अब सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को खूब प्यार मिला रहा है। एक यूज़र ने लिखा, "ये उनकी मां के लिए गर्व और बेटे के लिए आशीर्वाद का पल था।"
वहीं एक अन्य यूज़र ने कहा, "जब आप अपने माता-पिता को कुछ लौटाने की स्थिति में होते हैं, वही असली सफलता होती है।" एक सहयात्री ने कमेंट करते हुए बताया, "मैं उसी फ्लाइट में था और मेरे परिवार ने इस लम्हे को प्रत्यक्ष अनुभव किया - ये सचमुच दिल छू लेने वाला पल था।"












Click it and Unblock the Notifications