ये है दुनिया का सबसे मुश्किल Zaoli Dance, माइकल जैक्सन को भी इससे मिली थी प्रेरणा
Most impossible zaoli dance :अफ्रीका की गुरो प्रजाति के डांस को दुनिया का सबसे मुश्किल डांस माना जाता है। जिस तरह से मेकअप कर ये लोग अपने पैरों को हिलाते हैं, वो बेहद हैरानी भरा है।

Zaoli dance: दुनिया में जितनी तरह की प्रजातियां हैं, उनके रीति-रिवाज भी उतने ही अलग। पारंपरिक तरीकों और डांस की बात करें, तो दुनिया के सबसे मुश्किल डांस में जाओली मास्क डांस पहले नंबर पर शुमार है। इस डांस को यूं ही सबसे मुश्किल नहीं माना जाता।
(वीडियो-नीचे)
गुरो प्रजाति है मशहूर
अफ्रीका के मध्य आइवरी कोस्ट की एक प्रजाति है, जिसका नाम है गुरो। इस प्रजाति की सबसे खास बात है इसका डांस। इस प्रजाति के लोग अपने चेहरे पर खास तरह का मेकअप करके ये डांस करते हैं। ये डांस बेहद ही मुश्किल है।
खास मेकअप लगाकर हो रहा डांस
गुरो प्रजाति के इस खतरनाक जाओली डांस का वीडियो हाल ही में @TheFigen_ नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मुंह पर खास तरह के मेकअप लगाकर नाच रहा है। लेकिन ये डांस किसी भी तरह से सिंपल नहीं है। जिस तरह शख्स अपने पैर हिला रहा है, ये बेहद चौंकाने वाला है। वीडियो के कैप्शन के अनुसार ये आइवरी कोस्ट के गुरों लोगों का एक पारंपरिक नृत्य है। लोगों का मानना है कि इस मशहूर डांस फॉर्म ने सिंगर माइकल जैक्सन को भी प्रभावित किया था।
दुनिया का असंभव नृत्य
माना जाता है कि ये दुनिया का सबसे असंभव नृत्य है। इसे साल 2017 में यूनेस्को द्वारा इंटैंजिबल कल्चरल हेरिटेड ऑफ ह्यूमैनिटी की रीप्रजेंटेटिव लिस्ट में जोड़ा गया था। माना जाता है कि इस डांस फॉर्म को साल 1950 के दशक में बनाया गया था। इसे करने वाले सिर्फ पुरुष ही होते हैं। ये लोग इसकी प्रेक्टिस सालों से करते आ रहे हैं। इनके कमाल के डांस मूव्स लोगों को अपनी ओर खींचते हैं।
अनोखे तरीके से हिलाते हैं पैर
वीडियो में डांसर के डांस मूव्स के अलावा उसका मेकअप भी देखने लायक है। पूरे शरीर की जगह डांसर सिर्फ अपने पैरों को अनोखे तरीके से हिला रहा है। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और लोगों ने इसपर हैरानी भी जताई है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। शख्स तेजी से पैर हिला रहा है, जो कई लोगों के लिए बेहद हैरानी भरा है।
यहां देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications