स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन नीचे बारातियों में जमकर चले लात-घूंसे, मैरिज गार्डन बना 'अखाड़ा', Video Viral

Wedding Fight Viral Video : सोशल मीडिया पर शादी के दौरान बारातियों के बीच भयानक झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे पूरी कार्यक्रम में खलबली मच गई।

fight in marriage

Guarrel in Marriage Viral Video: शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में शादियों से जुड़ी तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Wedding Fight Video Viral) हो रही है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन का डांस हो या फिर उनकी एंट्री, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को उस वक्त सकते में डाल दिया, जब स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन वरमाला से पहले एक रस्म में व्यस्त थे और नीचे मेहमानों की भीड़ में आपस में जमकर लात-घूंसे की बरसात हो रही थी।

स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन, नीचे चल रहे लात-घूंसे

स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन, नीचे चल रहे लात-घूंसे

वैसे तो शादी-बारात में नोकझोंक आम बात है। ऐसी कोई ही शादी होगी जिसमें किसी बात पर कहासुनी नहीं हो, लेकिन इस तरह से मेहमानों की भीड़ को एक दूसरे पर टूटते देखना शायद ही पहली हुआ होगा, और वो भी तब जब स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन अपनी वरमाला से पहले किसी रस्म को पूरी करने में व्यस्त हो।

मैरिज गार्डन बना जंग का 'अखाड़ा'

मैरिज गार्डन बना जंग का 'अखाड़ा'

अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है, जिसमें शादी समारोह के दौरान अफरा-तफरी मचती हुई नजर आ रही है। आपस में मेहमान जमकर हाथापाई करने में लगे। एक तरफ जहां दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्मों का पालन करते नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ नीचे लोगों में लात घूंसे चलते नजर आ रहे हैं।

जमकर चली कुर्सियां, एक दूसरे पर टूटे बाराती

जमकर चली कुर्सियां, एक दूसरे पर टूटे बाराती

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मिनटों के भीतर शादी की जगह लड़ाई के दंगल में बदलती हुई नजर आ रह है। स्टेज पर दुल्हन अपने हाथ में पूजा का थाल लेकर दूल्हे की आरती उतार रही है, तभी नीचे मेहमानों के दो गुटों में लड़ाई बढ़ने लगी और इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते लात-घूंसों की आपस में बरसात होने लगी। लोगों ने एक दूसरे को मारने के लिए कुर्सी तक उठा ली। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन ने अपनी रस्में रोक दीं और ये क्या हो रहे है सोचने पर मजबूर हो गए।

शादी का मजा किया किरकिरा, यूजर्स भड़के

शादी का मजा किया किरकिरा, यूजर्स भड़के

इस पूरी घटना को वहां मौजूद किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि वीडियो कहां का है और कब का इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इंटरनेट पर इसे जमकर देखा जा रहा है। लोग भी इसे देखकर हैरान नजर आ रहे हैं और शादी के शुभ अवसर को लड़ाई में बदलने के लिए मेहमानों की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+