जन्म लेते ही अस्पताल में एडमिट हो गया चिंपैंजी का बच्चा, जब 48 घंटे बाद मिली मां... रुला देगा ये VIDEO
सोशल मीडिया पर एक चिंपैजी और उसके बीमार नवजात बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। जन्म के बाद चिंपैजी जब अपने बच्चे को मिलती है उसके पुर्नमिलन का ये सीन हर किसी की आंखें नम कर दे रहा है।

मां का उसके बच्चे के साथ सबसे मजबूत रिश्ता होता है। अपने बच्चे को मां खरोंच तक आने नहीं देती है। बच्चा बीमार पड़ जाए तो दिन रात जगकर उसकी सेवा करती है। ये स्वभाव केलव इंसान के रूप में बनी मां का ही नहीं होता, जानवरों में जो मां होती है वो अपने बच्चे का ऐसे ही ख्याल रखती है और अगर उनका बच्चा बीमार पड़ जाता है जो वो भी इमोशनल होकर रो पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो एक चिंपैंजी मां का वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएगी।

जन्म के बाद ही सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
दरअसल, ये वीडियो कंसास के सेडगविक काउंटी चिड़ियाघर का है जहां एक चिंपैंजी मां अपने बच्चे को जन्म देती है, लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण नवजात की तबीयत खराब हो जाती है। जिसके बाद उस नवजात बच्चे को मां से अगल करके चिड़ियाघर के अस्पताल में भर्ती कर दिया जाता है।

मां बच्चे का पुर्नमिलन
वीडियो में वो नजारा दिखाई दे रहा है जब चिड़ियाघर के अस्पताल से चिंपैंजी का बच्चा अपनी मां के पास दोबारा भेजा जाता है। वीडियो जन्म के बाद बच्चे के साथ चिंपैंजी मां के भावनात्मक पुनर्मिलन देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई।

48 घंटे बाद बच्चे से मिली मां तो हुआ ये हाल
चिड़ियाघर में बेबी कुचेज़ा में ऑक्सीजन का स्तर कम था और उसे जानवरों की देखभाल करने वाली टीम द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। करीब 48 घंटे बाद जब बच्चे को वापस लाकर मां के सामने रखा गया तो वह खुद को रोक नहीं पाई और कपड़े में हिलते हुए अपने बच्चे को देखकर उसक गले से चिपका लेती है। और बच्चे को जिंदा पाकर उसकी आंखें नम हो गई।
यूजर्स दे रहे ये रिएक्शन
इमोशनल कर देने वाला ये पल जू में लगे कैमरे में कैद हो गया । सोशल मीडिया कुछ ने मां और बच्चे के बीच दिल को छू लेने वाले पुनर्मिलन को देखकर आंसू बहाए, वहीं अन्य ने आग्रह किया कि जानवर चिड़ियाघर में नहीं हैं और उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications