ये भैंस है या फिर भालू? जंगल सफारी के दौरान इस जानवर को देखकर कन्फ्यूज हुए लोग

Buffalo calf Video: जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को उस वक्त अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ, जब उन्होंने अजीबोगरीब पैरों वाला बछड़ा देखा। सोशल मीडिया पर इस बछड़े की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

 buffalo calf

Weird Buffalo calf: हाल ही में सेंट्रल क्रूगर नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों की नजर एक ऐसे भैंस के बच्चे पर पड़ी, जिसके पैर भालू की तरह थे। इस तरह के पैरों वाले बच्चे को देखते ही उन्होंने तुरंत उसकी तस्वीरें कैमरे में कैप्चर कर ली।

अकसर लोगों को सफारी का बेहद शौक होता है। कई दफा बड़े जानवर दिख जाएं तो ये अनुभव बेहद खास होता है। लेकिन सफारी के दौरान कुछ पर्यटकों के उस वक्त होश उड़ गए, जब उन्होंने अजीबोगरीब पैरों वाले भैंसे को देखा।

दक्षिण अफ्रीका के सेंट्रल क्रूगर नेशनल पार्क में Shitsalaleni वॉटरहोल की ओर ड्राइव करते हुए कुछ भैंसे झुंड में आए और उनमें ही लोगों की नजर एक ऐसे बच्चे पर पड़ी, जिसके पैर बिल्कुल भी सामान्य नहीं थे। इनमें से एक टूरिस्ट ने कहा कि मैंने एक बछड़ा देखा जो थोड़ा अजीब लग रहा था। जैसे जैसे वो पास आता गया, उसकी बनावट साफ नजर आने लगी। उसके खुर मोटे और एकदम भालू के पंजे जैसे थे।

Credit: UPI

जानकारी के मुताबिक भैंस का ये बच्चा हाइपरकेराटोसिस के साथ पैदा हुआ था। इस मेडिकल कंडीशन में त्वचा की बाहरी परत मोटी हो जाती है और शरीर के अन्य हिस्सों के बीच हाथ, पैर और नाखूनों को प्रभावित करती है। ब्रूस ने कहा कि ये बहुत ही दुर्लभ और अलग सा नजारा था, जिसे देखने के बाद मैं काफी उत्सुक हो गई।

UPI के मुताबिक भैंस के बछड़े आमतौर पर किसी आनुवांशिक या फिर खराब पोषण के चलते ऐसे हो सकते हैं और उन्हें हाइपरकेराटोसिस हो सकता है। ये स्थिति लंगड़ापन भी पैदा कर सकती है। ये स्थिति बछड़ों को शिकारियों के प्रति संवेदनशील भी बना सकती है। जिंदा रहने और झुंड के साथ रहने के लिए बछड़ों को स्वस्थ और मजबूत खुरों की आवश्यकता होती है। हाइपरकेराटोसिस जैसी कंडीशन के साथ पैदा हुए इस बछड़े का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+