'हमसफर वही जो हर सफर में आपके साथ हो', स्टेशन पर पत्नी को थपकी देकर सुलाते पति का वीडियो वायरल

'हमसफर वही जो हर सफर में आपके साथ हो', स्टेशन पर पत्नी को थपकी देकर सुलाते पति का वीडियो वायरल

Viral Video: वो कहते हैं प्यार में ना कोई उम्र की सीमा होती, ना ही प्यार जाहिर करने के लिए किसी जगह और समय को देखना पड़ता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो प्यार की इस परिभाषा को सटीक उदाहरण है। वीडियो में एक शख्स किसी स्टेशन जैसी जगह पर बैठकर अपनी सोती हुई पत्नी को थपकी दे रहा है। वीडियो में पति एकदम शांत बैठा हुआ है और उसकी पत्नी उसके पैर पर सिर रखकर सो रही है। पत्नी को सुलाते हुए पति का थपकी देते वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो रहे हैं।

'हमसफर वही जो हर सफर में आपके साथ हो'

'हमसफर वही जो हर सफर में आपके साथ हो'

वीडियो को ट्विटर यूजर @Gulzar_sahab(ज़िन्दगी गुलज़ार है) द्वारा पोस्ट किया गया है। वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा गया है, ''हमसफर वही जो हर सफर में आपके साथ हो।'' हालांकि ये नहीं पता चल पाया है कि ये वीडियो कब की है औ कहां की है। लेकिन ये वीडियो किसी बस स्टेशन की है। किसी शख्स ने इस वीडियो को दूर से शूट किया है। हालांकि कई यूजर ने कमेंट कर बताया है कि ये वीडियो कर्नाटक की है।

पत्नी की नींद ना खुले, इसलिए पति ने किया ऐसा

पत्नी की नींद ना खुले, इसलिए पति ने किया ऐसा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी बस स्टेशन की फुटपाथ पर नीचे बैठा है। एक महिला उसकी गोद में सिर रखकर सो रही है। महिला की नींद ना खुले इसलिए उसको शख्स ने शॉल से ढक दिया है। पति महिला को एक बच्चे की तरह उसकी पीठ और माथे को थपथपाता है।

वीडियो को देख, लोग हुए इमोशनल

वीडियो को देख, लोग हुए इमोशनल

वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोग इमोशनल हो रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ''हर किसी की जिंदगी में ऐसे सच्चे हमसफर नहीं मिलते। जीवन के डगर-डगर पर एक-दूजे का सहारा बनकर, सुख दुख में जो साथ चलें। किसी-किसी की जिंदगी में हमसफर ही नहीं मिलते। गुजर जाती है जिंदगी, किसी सच्चे हमसफर की तलाश में।'' एक यूजर ने लिखा, ''सही मायने में यही जीने की कला है।'' एक यूजर ने लिखा, ''ये तो प्यार का रिश्ता है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+