गई तो ब्वॉयफ्रेंड को बचाने लड़कों ने उसे ही WWE स्टाइल में पीट दिया, वीडियो हुआ वायरल
एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को मारपीट से रोकने के लिए जाती है, लेकिन बचाने के बजाए वो खुद ही पिट जाती है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।
नई दिल्ली। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को मारपीट से रोकने के लिए जाती है, लेकिन बचाने के बजाए वो खुद ही पिट जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की उस लड़की को बुरी तरह से पीटते हैं। वीडियो में साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है कि पहले दो लड़के आपस में लड़ रहे थे।

लेकिन उनकी लड़ाई के बीच में और भी लड़के शामिल हो जाते हैं। तभी अचानक इस लड़ाई में एक लड़की आ जाती है और वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को लड़ने से रोकती है। लेकिन इसे देखकर वहां मौजूद लड़के नाराज हो जाते हैं और वो उस लड़की को उठाकर पटक देते हैं और फिर उसपर टूट पड़ते हैं। उसे ताबड़तोड़ लात-घूंसे मारने लगते है। डब्लूडब्लूई के स्टाइल में लड़की उस लड़की को मारते हैं। लड़की पर वहां मौजूद लड़के जानवर की तरह टूट पड़ते हैं, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आता है।
इस वीडियो को मीडियाटेकआउट नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड कियागया सहै। 24 घंटों में ही ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसे अब तक 10 लाख लोग देख चुके है। जबकि खबर लिखे जाने तक इसे 8800 लोगों ने लाइक किया और करीब 7700 लोगों ने इसे शेयर किया है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications