फरहान अख्तर और आनंद महिंद्रा भी हुए इस 'वन मैन बैंड' वाले शख्स के दीवाने, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। कहते हैं कि जिसमें टैलेंट भरा होता है वो किसी मंच का मोहताज नहीं होता। आज के वक्त में सोशल मीडिया ऐसे टैलेंट के लिए बड़ा मंच साबित हो रहा है। ऐसे ही एक टैलेंटेड कलाकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपने ऊपर कुछ म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बाधें हुए हैं। उसके पीठ पर ड्रम, हाथ में गिराट, मुंह में माउथऑर्गन दबाए हुए हैं।

जब वो युवक अकेले इन सब म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बजाना शुरू करता है तो आप सुनकर और देखकर हैरान रह जाएंगे। वह अकेले इन जब वाद्य उपकरणों को बजाते हैं। लोगों ने इस युवक को 'एक आदमी बैंड' (One Man Band) का नाम दे दिया है।
इस युवक के टैलेंड को देखकर न केवल लोग हैरान और अंप्रेस हो रहे हैं बल्कि बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इस युवक ने अनोखे टैलेंट को देखकर अचंभित हो रहे हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा और फरहान अख्तर ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और वन मैन बैंड की तारीफ की है। फरहान ने लिखा है- 'व्हाट ए स्टार' मुझे नहीं पता ये कौन है और कहां हैं, लेकिन ये सच में रिट्वीट अर्जित करता है।
वहीं आनंद महिंद्रा ने भी वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि अगर कोई इस शख्स के बारे में जानता है तो उसके बारे में जानकारी साझा करे, मैं इस युवक को इनाम देना चाहता हूं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं। द












Click it and Unblock the Notifications