Viral Video: हाईवे पर हाथी ने दिनदहाड़े मचाई 'लूट', बीच सड़क गाड़ी रुकवा कर ऐसे चुराता है खाने का सामना
नई दिल्ली। अब तक आपने सड़कों पर टोल नाका देखा होगा जहां वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दिनदहाड़े सड़क पर आते-जाते वाहनों से हाथी सामानों की लूट कर रहे हैं। इस वीडियो को अब सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि हाथी बड़ी ही समझदारी से से गड़ी को रोकता है फिर उसके अंदर रखा खाने का सामान अपनी सूंड में पकड़कर बाहर निकाल लेता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी प्रवीन कासवान ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। 44 सेकंड के इस वीडियो को अब 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है वहीं कई लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। वीडियो के बार में जानकारी देते हुए द वाइल्ड इंडिया ने कमेंट में बताया कि यह यह ग्रांड ट्रंक रोड का वीडियो है। इस वीडियो को बस में सवार एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है।

गाड़ी के अंदर घुसाया सूंड
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बस में कुछ लोग हाइवे पर जा रहे होते हैं तभी उन्हें कुछ दूर सड़क पर एक हाथी खड़ा दिखाई देता है। तभी बस चालक हाथी के सामने कुछ खाने का सामान फेंकता है लेकिन उसे उतने में संतुष्टी नहीं होती। जब तक ड्राइवर अपनी गाड़ी का सीसा बंद करता तब तक हाथी ने बस के अंदर अपनी सूंड घुसा दी। इसके बाद हाथी अपनी सूंड से ही ड्राइवर के पास रखे केले को उठाने का प्रसास करने लगता है।

'डू नॉट फीड वाइल्ड एनिमल्स'
इस बीच बस में बैठे लोग भी डर जाते हैं और हाथी के सूंड में केले को पकड़ा देते हैं। बस चालक के पास खड़े लोग जल्दी-जल्दी केले और अन्य खाने का सामान निकालकर रख देते हैं। आखिरकार हाथी केले सूंड में दबाकर चला जाता है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद प्रवीन कासवान ने कैप्शन में लिखा, आपको गंभीरता से इस बात को समझना चाहिए की वन क्षेत्र के पास डू नॉट फीड वाइल्ड एनिमल्स क्यों लगा होता है?

हाईवे पर दिनदहाड़े लूट
उन्होंने आगे लिखा, ऐसा इसलिए क्योंकि जंगली जानवरों को नए स्वाद की आदत हो जाती है और वो लोगों के पास सड़क पर आ जाते हैं। लंबे समय में यह उनके लिए मददगार नहीं है। हालांकि संभवतः यह इस वीडियो से संबंधित नहीं है। एक अन्य कैप्शन में प्रवीन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'हाईवे पर दिनदहाड़े लूट।' बता दें कि इस वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है, यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'मुझे लगता है कि इसे लूट नहीं कहा जाना चाहिए है। यह उन उन राहगीरों का दुष्परिणाम है जो हाथियों को फल और अन्य खाने की चीजें खिलाते हैं।'
Daylight robbery on a highway. A forward. pic.twitter.com/QqGfa90gF5
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) November 11, 2020
यह भी पढ़ें: हाथी की पीठ पर योग सिखाते हुए गिरे बाबा रामदेव, परेशान फराह खान ने किया ये Tweet, वायरल Video












Click it and Unblock the Notifications