प्रेमी पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने उसकी मौत के बाद की आत्महत्या, हाथ पर लिखा 'जितेंद्र मेरी जान'
औरेया। उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में बुधवार को एक महिला का शव उसके ही दरवाजे की चौखट पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी। घर से एक सुसाइड नोट मिला है। साथ ही महिला के हाथ पर 'जितेंद्र मेरी जान' लिखा है। बता दें, महिला ने बीते दिनों सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था।

प्रेमी पर लगाया था रेप का आरोप, हादसे में हो गई थी उसकी मौत
औरेया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली पूजा के पति की मौत हो चुकी थी। पूजा देवकली चौकी में तैनात सिपाही जितेंद्र के संपर्क में आई। दोनों में नजदीकियां बढ़ी और संबंध बने। बीते दिनों पूजा ने सिपाही जितेंद्र पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने दिबियापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया। मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तो एसपी ने जितेंद्र को निलंबित कर दिया था। इसी बीच चार नवंबर को जितेंद्र बाइक से फतेहपुर के बिंदकी स्थित अपने गांव जा रहा था। रास्ते में महाराजपुर थाना क्षेत्र में उसका एक्सीडेंट हो गया। वह बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। 9 नवंबर को इलाज के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया।
पूजा का शव हुआ बरामद, हाथ पर लिखा था 'जितेंद्र मेरी जान'
औरैया के ब्रह्मनगर स्थित किराए के कमरे में बुधवार को पूजा का शव बरामद हुआ। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद सूचना मायके वालों को दी है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट और हाथ में 'जितेंद्र मेरी जान' लिखा हुआ है। पूजा की भाभी मालती ने पुलिस को बताया कि पूजा की शादी इटावा के अजय पुत्र सूबेदार के साथ हुई थी। पति की मौत होने के बाद पूजा मायके आ गई थी। यहां पर ब्रह्मनगर में अशोक मिश्रा के मकान में किराए पर रहते थे। अशोक मिश्रा ने बताया कि जितेंद्र ने पूजा को पत्नी बताया था। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications