श्रद्धा से भगवान गणेश की मूर्ति के आगे कुछ यूं झुका कुत्ता, Video ने जीता लोगों का दिल

श्रद्धा से भगवान गणेश की मूर्ति के आगे कुछ यूं झुका कुत्ता, Video ने जीता लोगों का दिल

पालतू जानवरों में कुत्ता इंसानों का सबसे वफादार दोस्त होता हैं और बहुत इमोशनल व केयरिंग भी होता है। वे आपका दिल जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए, कुत्तो के मालिक भी उनका बच्चों की तरह खयाल रखते है। आपको बता दें कि पालतू कुत्ते सीखने में भी बहुत तेज होते है और ट्रेनिंग देने पर वो हर काम सीख जाते हैं। ऐसे कई वीडियोज आपने देखेंगे होंगे, जिसमें कुत्ता इंसानों के साथ डांस करते हुए या उनके साथ खेलते हुए नजर आते है।

भगवान गणेश की पूजा करते नजर आया कुता

भगवान गणेश की पूजा करते नजर आया कुता

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ऐसी ही एक रील वायरल हुई, जिसे देखकर लोग हैरान हो गए हैं। दरअसल, इस वीडियो क्लिप में एक डॉग भगवान गणेश के मंदिर में उनकी पूजा करते हुए हुए नजर आ रहा है। बता दें कि इस दौरान डॉग अकेला नहीं था, उसके साथ उसका मालिक भी था। डॉग को सम्मान के तौर पर भगवान गणेश के मंदिर के बाहर झुकते देखा किसी राहगीर ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

1.9 मिलियन से अधिक बार देखा गया वीडियो

हालांकि, सोशल मीडियो प्लटफॉर्म पर वायरल हुए इस वीडियो की लोकेशन का पता नहीं चल सका है। लेकिन, कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम नाम विशाल है, आप उसे पुणे के दगदूशेठ गणपति मंदिर के पास देख सकते हैं।' बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर 'thrifts_grace' यूजर द्वारा साझा गया है। अभी तक इस वीडियो को 1.9 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 306k लाइक्स मिले। यह संख्य हर दिन केवल बढ़ रही है।

भगवान गणेश के सामने झुकाया सिर

भगवान गणेश के सामने झुकाया सिर

सोशल मीडिया जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक पालतू डॉग अपने मालिक के साथ भगवान गणेश के मंदिर आता है। इस दौरान उसका मालिक भगवान गणेश की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो जता है। तो वहीं, डॉगी भी मंदिर के सामने सिर झुकाकर बैठ गया और अपना सिर बप्पा के सामने झुकाता है। इस दौरान दोनों, भगवान के सामने गहरी श्रद्धा में लीन दिखाई देते हैं। इस वीडियो को देख लोगों हैरत में पड़ गए है। वहीं, इस वीडियो ने लोगों को दिल जीत लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+