Viral Video: ट्रेन में बेड लगाकर आराम फरमा रहें लड़के, यूजर्स बोले ये तो पूरा चौपाल बना दिया

Viral Video: बिहार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे कुछ लड़के लोकल ट्रेन में बेड लगाकर यात्रा कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग अलग- अलग तरह के रीएक्शन भी दे रहे हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर बिहार से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खूब शेयर और मजाकिया कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में मस्ती का आलम कुछ ऐसा है कि देखने वाले भी हैरान हैं - कहीं सोने का शानदार इंतजाम, तो कहीं साइकिल पार्किंग का पूरा जुगाड़। लड़के इतने आराम से बैठे और लेटे नजर आ रहे हैं कि लग ही नहीं रहा ये कोई रेल यात्रा है, बल्कि किसी गांव का बैठकघर या चौपाल हो।

Viral Video

लोकल ट्रेन में देसी जुगाड़

वीडियो में ये लड़के देसी जुगाड़ करके लोकल ट्रेन (MEMU) के कोच को अपना निजी कमरा बना बैठे हैं। कोच के अंदर एक तरफ आराम से बिस्तर बिछा है, तो दूसरी ओर साइकिलें खड़ी हुई है और वो पूरे मस्ती में सफर का आनंद ले रहे हैं।

कुछ लड़के गहरी नींद में हैं तो कुछ गप्पों में मशगूल। वहीं कोने में सजी हुई साइकिलें इस तरह खड़ी हैं जैसे सुबह उठकर बाजार निकलने की तैयारी हो। कुल मिलाकर माहौल इतना देसी बना दिया गया है कि कोच देखकर खुद रेलवे भी सोच में पड़ जाए कि यह ट्रेन है या गांव का कोई चौपाल। बिना किसी बात का फिक्र किए अपनी ही धून में ये लड़के सफर करते दिख रहे हैं।

एक बिहारी सब पे भारी: यूजर्स

इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा- घर जैसा अराम तक भाई ने लोकल ट्रेन में बना दिया है। दूसरे यूजर्स ने लिखा एक बिहारी सब पे भारी। वहीं एक यूजर्स ने लिखा अगली बार शायद ट्रेन में चूल्हा भी जला दें खाना बनाने के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+