Watch Video: महिला ने बिकिनी पहनकर ऐसी जगह करवाया फोटोशूट कि देखकर निकल जाएगी चीख

Watch Video: महिला ने ऐसी जगह करवाया फोटोशूट कि देखकर निकल जाएगी चीख

नई दिल्ली, 3 फरवरी। लोगों में इन दिनों सेल्फी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग अलग-अलग जगहों पर, दूसरों से हटकर सेल्फी लेते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। कई बार सेल्फी लेने के चक्कर में लोग खतरनाक स्टेप तक उठा लेते हैं। सोशल माीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला बिकिनी पहनकर वाटरफॉल में किनारे लेटते हुए वीडियो शूट करवा रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

 Video: Women Shocking Photoshoot on the edge of dangerous waterfall

वीडियो में एक महिला झरने के बिल्कुल आखिर में जाकर अपना वीडियो शूट करवाती नजर आ रही है। ये वीडियो दक्षिणी अफ्रीका के जाम्बिया का है। जिसे देखकर शुरुआत में आपको सामान्य सा वीडियो लगेगा, लेकिन जब आप वीडियो देखेंगे तो आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी। वीडियो कितना खतरनाक हैं ये आपको उसे पूरा देखने के बाद पता चलेगा। महिला की छोटी सी गलती उसे मौत के मुंह में धकेल सकती है।

वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अफ्रीकी महिला झरने के बिल्कुल आखिर छोड़ पर लेट कर वीडियो शूट करवा रही है। महिला पानी में लेट कर ये वीडियो बना रही हैं, लेकिन चंद सेकेंड के बाद जैसे ही कैमरे का एंगल बदलता है और जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता हैं उसे देखर आपकी हालात खराब हो जाएगी। ऐसी जगहों पर लोग जाने से घबराते हैं। पानी का बहाव इतना तेज हैं कि महिला का बैलेंस अगर थोड़ा सा भी बिगड़ा तो वो गहरे पानी में गिर सकती है और वो सीधे सैकड़ों फीट नीचे गिर सकती हैं। जहां वीडियो देखकर आप सिहर जाएंगे, लेकिन महिला के चेहरे पर न तो थोड़ा सा डर है और न ही वो सहमी है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड एक्टर tyrese ने शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+