Viral Video: जब रनवे पर दौड़कर यात्री ने पकड़ी अपनी फ्लाइट
नयी दिल्ली। आपने कई बार लोगों को दौड़कर अपनी ट्रेन पकड़े तो देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को दौड़कर प्लेन पकड़ते हुए देखा है। अगर नहीं तो जरा इस वीडियो को देखिए। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स रनवे पर दौड़ते हुए प्लेन पकड़ने की कोशिश करता है।

फ्लाइट के लिए लेट होते हुए शख्स ने फैसला किया कि वह कुछ भी करके फ्लाइट पकड़ कर ही रहेगा। घटना स्पेन के मैड्रिड एयरपोर्ट की है, जहां प्लेन के दरवाजे बंद हो जाने के बाद भी प्लेन में सवार होने के लिए यात्री रनवे पर दौड़ पड़ा।
दरअसल यात्री रयानएयर की फ्लाइट से ग्रेन कैनेरिया जा रहा था, लेकिन वक्त पर एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच पाने की वजह से वो फ्लाइट नहीं पकड़ पा रहा था। जब तक वह पहुंचा फ्लाइट के दरवाजे बंद हो चुके थे, लेकिन इस शख्स ने हार नहीं मानी और वह किसी तरह सिक्योरिटी को पार करके रनवे तक पहुंच गया।
सिक्योरिटी गार्ड ने रनवे पर दौड़ते इस यात्री को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उसे फ्लाइट में बैठा दिया गया। एयरलाइंन से इसे सिक्योरिटी की चूक बताई तो वहीं लैडिंग के बाद शख्स को हिरासत में ले लिया गया। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications