Video: भैसों के झुंड को देख उल्टे पांव भागने लगे शेर-शेरनी, लेकिन फिर जो हुआ देखकर दंग रह जाएंगे आप

Video: भैसों के झुंड को देख उल्टे पांव भागने लगे शेर-शेरनी, लेकिन फिर जो हुआ देखकर दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर जंगल के वीडियो वायरल होते रहते हैं। उनमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं तो लोगों के दिल को छू जाते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भैसों के झुंड को देखकर शेर-शेरनी उल्टे पांव भागने लगते हैं।

 Video: When King of Jungal Lion running away after seeing Buffaloes but end will surprised you
जंगल के राजा शेर की ताकत और दहाड़ सुनकर बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन वीडियो के पहले हिस्से में जो दिख रहा है उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। जिस शेर क जंगल का राजा कहा जाता है, अगर को किसी को देखकर दुम दबाकर भागने लग जाए तो हैरान होना लाजिमी है। वीडियो में ऐसा ही कुछ नजारा दिखा, जहां भैसों के झुंड को अपनी ओर आता देख शेर-शेरनी उल्टे पांव भागने लगे।

जंगल के बीच खाली मैदान में शेर-शेरनी झड़ियों में बैठेकर आराम कर रहे थे कि तभी भैंसों का एक झुंड उनकी ओर आता दिखा। भैसों को अपनी ओर आता देख वो उनका सामना करने के बजाए वहां से भागने लगे। पहले झाड़ियों ने निकलकर शेरनी भागने लगी, फिर उसके पीछे शेर भी भागने लगा। थोड़ी देर तक जाने के बाद अचानक शेर पलटा और तेज दहाड़ लगाई।

शेर की दहाड़ सुनते ही भैसों का झुंडकर डरकर उल्टी दिशा में भागने लगा। इस वीडियो को सुशांत नंदा ने बेहद प्यारे कैप्शन के साथ शेयर किया। नंदा ने लिखा कि ' वो भूल गया था कि वो जंगल का राजा है। अक्सर ऐसा होता है जब बीवी आसपास होती है। ' उनके इस वीडियो क लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+