बब्बर शेर के साथ कुत्तों के इस दंगल को देखकर दंग रह जाएंगे आप, देखें वीडियो

शेर को देखकर इंसान तो इंसान जानवर भी डर जाते हैं, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसमें दो कुत्तों की बहादुरी देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

नई दिल्ली। शेर को जंगल का राजा यूं ही नहीं कहा जाता है। अपनी ताकत और धमक की वजह से वो जंगल पर राज करता है। शेर जिसे चाह लेते हैं उसका शिकार किए बिना नहीं मानता, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखने के बाद आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये जंगल का किंग है। जी हां जिस शेर का नाम सुनकर किसी की भी हालत खराब हो जाए उसके साथ कुत्तों के दंगल को देखकर आप दंग रह जाएंगे।

 Video: what happen next when fearless dogs bravely playing around with lion

सोशल मीडिया पर कुत्तों और शेर की लड़ाई का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो कुत्ते शेर के साथ खेल रहे हैं। काले और भूरे रंग के दो छोटे-छोटे कुत्ते बिना डरे शेर के साथ मस्ती कर रहे हैं। वो कभी शेर के मुंह पर मारते हैं तो कभी उसकी गर्दन पर। शेर भी उन्हें पटक देता है, लेकिन वो फिर भी नहीं मानते। वो बार-बार शेर पर कूदते है, उसे नोंटते है, लेकिन शेर उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाए उनके साथ खेलता है। इस वीडियो को बेबी एनीमल पिक्स ने ट्विटर पर पोस्ट किया है।

इस वीडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग रि-ट्वीट कर चुके हैं और 26 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे पसंद किया है। ये वीडियो इसलिए भी पसंद किया जा रहा है क्योंकि इससे पहले जब बी कोई वीडियो सामने आया उसमें शेर ने किसी न किसी को अपना शिकार बनाया। हाल ही में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ चिड़ियाघर घूमने गया और गलती से शेर के बारे में गिर गया। जिसके बाद शेर ने उसपर हमला कर दिया। आप भी देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+