VIDEO: Valentine's पर गुलाब के गुच्छे में आईफोन छिपाकर देने पहुंचा लवर, मिनटों में हवा में उड़ने लगा मोबाइल
VIDEO: Valentine's पर गुलाब के गुच्छे में आईफोन छिपाकर देने पहुंचा लवर, मिनटों में हवा में उड़ने लगा मोबाइल

वैलेंटाइन्स डे पर लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका को महंगा से महंगा गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन कई बाद वेलेंटाइन डे पर अपने साथी के लिए उपहार चुनना कभी-कभी बहुत महंगा पड़ जाता है, जैसा कि इस बार एक शख्स के साथ हुआ। शख्स ने अपनी लवर को महंगा आईफोन गिफ्ट कर सरप्राइज करने की प्लानिंग की, लेकिन उसके साथ बड़ी गूगली हो गई। उसके साथ जो हुआ वीडियो में उसे देखकर आपको भी इसके साथ सहानभूति हो जाएगी।

आईफोन आसमान में हवा में उड़ता नजर आया।
वेलेंटाइन पर पारंपरिक गुलाब या चॉकलेट और आईफोन देना कभी गलत नहीं हो सकता लेकिन इस प्रेमी को गिफ्ट देने का अनोखा स्टाइल चुनना महंगा पड़ा। ये अपनी मेहनत की कमाई से खरीदे आईफोन को वैलेंटाइन्स डे पर गर्लफ्रेंड को देने पहुंचा तो अचानक कुछ ऐसा हुआ कि आईफोन आसमान में हवा में उड़ता नजर आया।

गर्लफ्रेंड का सरप्राइज करना पड़ा बड़ा महंगा
प्रेमी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड का सरप्राइज करने पहुंचा था। उसने लाल गुलाब के गुलदस्ते में एक नया आईफोन छुपाया था। जिसे वो जब देने पहुंचा तो चंद सेकेंड में आई फोन हवा में उड़ता नजर आया और वो खड़ा होकर निहारता ही रह गया।

जानिए कैसे अचानक हवा में उड़ गया आईफोन
दरअसल, ये हादसा इसलिए हुआ क्योंकि गुलाब के गुच्छे में रखा नया आईफोन का डब्बा हीलियम गैस से भरे गुब्बारों के एक गुच्छे से बंधा हुआ था, जो अचानक से फूल के गुलदस्ते से बाहर निकल गया और हवा में उड़ गया। जब तक लवर ये बात समझ पाता कि आईफोन लेकर गुब्बारा उड़ गया है तब तक बहुत देर हो गई थी।

चंद सेकेंड में इमारत के ऊपर हवा में उड़ता नजर आया आईफोन
वीडियो में नजर आ रहा है कि हवा में ऊंची बिल्डिंग तक गुब्बारों के साथ उड़ रहे मोबाइल को बस दुखी होकर निहारता ही रह जाता है। क्योंकि वो उसे चाह कर भी नहीं पकड़ सकता था। वीडियो में शख्स हवा में उड़ते हुए आई फोन को उड़ते हुए देखता नजर आ रहा है। कुछ सेकंड बाद गुब्बारे को एक ऊंची रिहायशी इमारत के ऊपर तैरते हुए देखा गया जबकि बॉयफ्रेंड जमीन से उसे देखता ही रह गया। वीडियो खत्म होते ही बैकग्राउंड में लोगों की हंसी भी सुनाई दे रही है। कैटर्स वीडियो के अनुसार, फुटेज को अल्माटी, कजाकिस्तान के 26 वर्षीय कैरट झानायेव ने कैप्चर किया था।
यूजर ने लिखा "तोहफा फोन नहीं है, इसे पाने का रोमांच है
वीडियो को देखकर यूजर्स उसके साथ संवदेना व्यक्त कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्क्लिप 15 मिलियन से अधिक बार देखी जा चुकी है। एक यूजर ने कमेंट किया, "तोहफा फोन नहीं है, इसे पाने का रोमांच है।" दूसरे ने कहा कि उन्हें गुब्बारों पर वापस जमीन पर लाने के लिए गुलाब या किसी अन्य वस्तु को फेंक देना चाहिए था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications