सोती हुई शेरनी को छेड़ना पड़ा महंगा, देखिए क्या हुई बब्बर शेर की हालत

इस वीडियो में एक शेर सोती हुई शेरनी को उठाने पहुंचता है, लेकिन सोती हुई शेरनी को छेड़ना उसे महंगा पड़ा।

नई दिल्ली। शेर को ताकतवर जानवर माना जाता है। अपनी ताकत की वजह से वो जंगल का राजा कहलाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर शेर का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बब्बर शेर अपने स्वभाव से विपरीत डरा-सहमा दिखाई पड़ता है।

 Video: Tiger's reaction after being woken up from sleep by another big cat sets internet on fire

डबलिन जू में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो को 46 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वीडियो में एक शेर सोती हुई शेरनी को उठाने पहुंचता है, लेकिन सोती हुई शेरनी को छेड़ना उसे महंगा पड़ा। सोने से जगाने की वजह से शेरनी उससे नाराज हो जाती है और उसपर हमला कर देती है। शेरनी शेर को धक्का देकर पीछे धकेल लेती है। शेरनी के इस हमले से शेर डर जाता है और पीछे हट जाता है। वहीं शेर और शेरनी के इस झगड़े को देखकर वहां खड़ा बच्चा डरकर भाग खड़ा होता है।

53 मिनट का ये वीडियो अप्रैल 2016 का है, लेकिन ट्विटर पर इसे 1 जुलाई को अपलोड किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर खूब कमेंट किया है। लोग सोती हुई शेरनी के नींद से जागने के बाद उसके रिएक्शन को देखकर हैरान रह गए। कुछ लोग कमेंट कर रहे हैं कि नींद सबके ज्यादा प्यारी होती है। कोई शेर की हालत देखकर उसका मजाक उड़ा रहा हैदेखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+