Video: पाकिस्तान की 'फॉक्स लेडी' मुमताज हकीकत या मिथ!
कराची। पाकिस्तान के कराची स्थित चिड़ियाघर में अक्सर एक जगह पर काफी भीड़ लगी रहती है। इस जगह पर बच्चे मुमताज महल नामक एक महिला को देखने आते हैं जिसका आधा शरीर लोमड़ी का है। बच्चे इसे देखकर काफी खुश होते हैं। एक पर्दे से ढकी पैवेलियन में मुमताज बेगम बच्चों बातें करती हैं और उन्हें एक संदेश देती रहती हैं।

मुमताज को देखकर बच्चों के साथ ही साथ बड़े लोग भी काफी हैरान रह जाते हैं। वह अपने मजाकिया स्वभाव और बुद्धिमानी से लोगों को हैरान कर देती हैं।
मुमताज को देखने आने वाले लोगों से वह हमेशा खुशकर भेजने में यकीन रखती हैं। मुमताज के मुताबिक जब उन्हें लगता है कि लोगों को उन्हें मिलकर खुशी हुई है तो वह भी काफी खुश होती हैं।
मुमताज के मुताबिक जिंदगी बहुत छोटी है और ऐसे में वह लोगों के बीच प्यार और अपनेपन का रिश्ता कायम करना चाहती हैं।
मुमताज लोगों का भविष्य भी बताती हैं और कई महिलाएं उनसे यह जानने के लिए यहां तक आती हैं कि उनके बेटी की शादी कब होगी।












Click it and Unblock the Notifications