VIDEO:घर के सामने से महिला की चप्‍पल लेकर भागा सांप, डरने के बजाय लोग लगाने लगे ठहाके

VIDEO:घर के सामने से महिला की चप्‍पल लेकर भागा सांप, डरने के बजाय लोग लगाने लगे ठहाके

Snake Funny Viral Video: जंगल में रहने वाले जानवरों की अजीब हरकतें हमेशा लोगों का ध्‍यान खींचती है। कई बार हम इन्‍हें देखकर अचंभित हो जाते है तो कई बारआंखों देखे पर यकीन नहीं होता। वहीं जहरीला सांप अगर कहीं नजर आ जाए तो इंसान के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक घर के बाहर निकले सांप ने ऐसी हरकत की लोग डरने के बजाए ठहाके लगाकर हंसने लगे।

घर के सामने निकले सांप शिकार छोड़ उठाई चप्‍पल

घर के सामने निकले सांप शिकार छोड़ उठाई चप्‍पल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक घर के सामने लंबा सा सांप निकल आता है। घर की महिला उससे डर कर उसे बोल-बोल कर भगाने की कोशिश करती है तो सांप किसी शिकार को पकड़ने के बजाय वहां पड़ी हवाई चप्‍पल लेकर भाग खड़ा होता है।

सिर ऊंचा करके चप्‍पल लेकर भगा सांप

सिर ऊंचा करके चप्‍पल लेकर भगा सांप

सांप अपने फन में चप्‍पल फंसाता है और सिर ऊंचा करके भगाने लगता है। वहां मौजूद महिलाएं जो पहले सांप से खौफज़दा थीं, वो सांप की इस हरकत को देखकर हंसने लगीं।

झाड़ियों के पास चप्पल सिर पर उठाकर ले जाता है सांप

झाड़ियों के पास चप्पल सिर पर उठाकर ले जाता है सांप

सांप के असामान्य हरकत की इस वीडियो क्लिप को आईएफएस ऑफीसर प्रवीन कासवान ने ट्विटर पर शेयर की है। इस छोटी क्लिप में सांप को आगे की ओर रेंगते हुए और झाड़ियों के पास चप्पल सिर पर उठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

सांप की इस हरकत को देख हंसी से लोट-पोट हुई महिलाएं

सांप की इस हरकत को देख हंसी से लोट-पोट हुई महिलाएं

सांप लाल रंग की रबर की चप्पल को अपने मुंह में पकड़ लेता है और अपने सिर को ऊपर उठाकर जल्दबाजी में बाहर निकलता हुआ दिखाई देता है। वहीं वीडियो में महिलाओं को जोर से हंसते हुए और सरीसृप की इस हरकत पर आश्‍चर्य जताते हुए सुना जा सकता है।

यह सांप उस चप्पल का क्या करेगा

यह सांप उस चप्पल का क्या करेगा

ये वीडियो शेयर करते हुए आईएफएस ऑफीसर प्रवीन कासवान ने ट्वीट में लिखा मुझे आश्चर्य है कि यह सांप उस चप्पल का क्या करेगा। उसके तो पैर नहीं हैं। हालांकि ये वीडियो कहां का है ये स्‍पष्‍ठ नहीं है।

लोग बोले सिंड्रेला- द सर्पेन्टाइन एडिशन

सांप की अजीब हरकत की इस वीडियो क्लिप को ट्विटर पर 1,30,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। कुछ यूजर्स सांप की हरकत के बारे में अनुमान लगा रहे, वहीं कई यूजर्स फनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "मुझे लगता है कि रबर चप्पल के स्वाद या स्‍मेल के कारण इस सांप ने ऐसा किया, मैंने कई बार सांप को ऐसा करते देखा है। हो सकता है उसे लगा हो कि यह उसका शिकार है!" एक अन्य यूजर ने लिखा, "सिंड्रेला- द सर्पेन्टाइन एडिशन।" एक तीसरे यूजर ने लिखा शायद वो खुशी में नाच रहा है, हवा में ऊपर की ओर सिर कर रहा है। असल में वो नाच ही रहा है बिना पैरों के करना बहुत कठिन है।"

आईएफएस अधिकारी प्रवीन कासवान

जिन्‍होंने ये हंसी से लोट-पोट कर देने वाला वीडियो शेयर किया है वो आईएफएस अधिकारी प्रवीन कासवान हैं जो अक्सर अद्भुत वन्यजीव के ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हें, उन्‍होंने इससे पहले के ट्वीट में एक विशेष सांप प्रजातियों के बारे में खुलासा किया था कि वो घोंसले बनाती हैं और मानव उपस्थिति पसंद नहीं करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+