video: तीसरी मंजिल से गिरते बच्चे को बचाने के लिए दौड़ी छठी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची और फिर...
तीसरी मंजिल से गिर रहे बच्चे को देख ली-जान लगाकर दौड़ी छठी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची, लेकिन बचा न सकी।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर चीन का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक छोटी सी ती सरी मंजिल से गिर रहे मासूम बच्चे को बचाने के लिए दौड़ पड़ती है। वीडियो चीन के हेनान प्रांत का है, जहां ज़िंगयांग में एख छोटी सी बच्ची जो खुद छठी क्लास में पढ़ती है तीसरी मंजिल से गिर रहे एक मासूम बच्चे को बचाने के लिए दौड़ पड़ती है।

घटना 9 मई की है. जहां एक लड़की तीसरी मंजिल से गिर रहे बच्चे को बचाने के लिए दौड़ पड़ती है। स्कूल के छठे क्लास में पढ़ने वाली ये लड़की अपनी पूरी कोशिश करती है और जी-जान लगाकर बच्चे को लपकने के लिए दौड़ पड़ती है, लेकिन वो उसे गिरने से बचा नहीं पाती है। हलांकि सबसे अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में बच्चे को कोई खास चोटें नहीं आई हैं।
'चाइना प्लस' में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, लड़की का नाम चेन केयू है और वह छठी कक्षा में पढ़ती है। सड़क पर लगे सीसीटीवी में इस पूरी घटना का वीडियो कैद हो गया, जिसमें देखा जा सकता है कि एक छोटी से लड़की सड़क से अन्य बच्चों के साथ गुज़र रही है। तभी अचानक उसे बच्चे की आवाज सुनाई देती है। हर कोई ऊपर की ओर देखने लगता है। लड़की भी ऊपर देखती है और कुछ ही सेकंड बाद बांहें फैलाकर इमारत की तरफ दौड़ पड़ती है। जैसे ही वो इमारत की ओर दौड़ती है ठीक उसी वक्त एक बच्चा ऊपर से गिर पड़ता है और नीचे खड़ी कुछ मोटरसाइकिलों से टकरा जाता है। लड़की बच्चे को लपकने में नाकाम रही, लेकिन वो फौरन बच्चे को उठाकर देखती है कि उसे कहां चोटें आई हैं। बच्चे को फौरन अस्पताल लेकर जाया जाता है, जहां से राहत की खबर मिलती है कि बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई। देखिए वीडियो...
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications