जंगली बिल्ली ने पत्नी पर किया हमला तो पति ने बिल्ली का किया ये हाल

ट्विटर पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी एक जंगली बिल्ली को जमीन पर पटकता दिखाई दे रहा है।

वॉशिंगटन, 20 अप्रैल। ट्विटर पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी एक जंगली बिल्ली को जमीन पर पटकता दिखाई दे रहा है। घटना का यह वीडियो नॉर्थ कैरोलीना का है जो दंपति के घर के बाहर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। दरअसल व्यक्ति द्वारा जंगली बिल्ली को पूरे जोर से जमीन पर पटकने के पीछे जो वजह है उसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे।

महिला पर बिल्ली ने किया हमला

महिला पर बिल्ली ने किया हमला

इस वीडियो में एक महिला चिल्लाती हुई और भागती हुई दिखाई दे रही है। गौर से देखने पर पता चलेगा कि एक खतरनाक जंगली बिल्ली क्रिस्टी नाम की महिला पर हमला करती नजर आ रही है। जैसे ही बिल्ली ने महिला पर हमला किया वह महिला जोर जोर से चिल्लान लगी और अपने पति हैप्पी की ओर भागने लगी। वीडियो में महिला चिल्ला रही थी, 'ओह माई गॉड. रन हैप्पी रन।'

हैप्पी ने जमीन पर दे मारी बिल्ली

हैप्पी ने जमीन पर दे मारी बिल्ली

बिल्ली द्वारा क्रिस्टी पर किए गए हमले से उसका पति हैप्पी आग बबूला हो गया। उसने बिल्ली को पकड़ा और जोर से जमीन पर दे मारा।

बिल्ली ने नहीं मानी हार

बिल्ली ने नहीं मानी हार

इसके बावजूद भी बिल्ली ने हार नहीं मानी। वह एक बार फिर उठी और फिर से उस महिला की तरफ भागी, जिसके बाद हैप्पी ने फिर से उस बिल्ली का पीछा किया। दरअसल हैप्पी को बाद में पता चला कि वह बिल्ली पागल थी। हैप्पी ने कहा कि नॉर्मल जंगली बिल्ली इस तरह का व्यवहार नहीं करती। वह बिल्ली पागल थी। बिल्ली के इस हमले में दोनों को चोटें आई हैं और दोनों ने अस्पताल जाकर रेबीज का टीका लगवाया। देखें वायरल वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+