बाथरूम में जहरीले सांप से हुआ शख्स का सामना, टॉयलेट सीट में छिपा बैठा था...देखें डरावना Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें टॉयलेट सीट के अंदर से एक सांप को निकलते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद इसे देखने वाले हैरान हैं और डर के चलत कमेंट में कई लोगों ने बाथरूम जाने से पहले वहां की अच्छे से जांच करने की गुजारिश की है। डरा देने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हम सभी जानते हैं कि सांप बेहद खतरनाक जीव है, कई ऐसे जहरीले सांप भी हैं जिनके काट लेने के कुछ समय के अंदर ही एक वयस्क इंसान की मौत हो सकती है। इसलिए हम कहीं भी सांप देखते हैं तो उससे दूरी बनाने में ही समझदारी है। लेकिन तब क्या हो जब सांप हमारे ही घर में एक मेहमान के रूप में आ जाए। ऐसा ही कुछ अमेरिका का चेक्सास में रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ।

टॉयलेट सीट के अंदर सांप

टॉयलेट सीट के अंदर सांप

दरअसल, ट्विटर पर मौसम विज्ञानी पायटन मालोन ने एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो में टॉयलेट सीट के अंदर सांप दिखाई दे रहा है जिसे देखने के बाद घर में रहने वाले लोगों की हालत खराब हो गई। वीडियो को शेयर करते हुए पायटन ने बताया कि यह सांप टेक्सास में रहने वाले उनके एक दोस्त के घर निकला था।

गोल्फ स्टिक की मदद से बाहर निकाला

गोल्फ स्टिक की मदद से बाहर निकाला

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह शख्स सांप को गोल्फ स्टिक की मदद से टॉयलेट सीट से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में कई लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है जिसमें वह डरे हुए हैं। पायटन ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने हमेशा सोचा कि यह मेरा एक अतार्किक डर था ... जाहिरा तौर पर नहीं।' 29 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 24 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यूजर ने बताया, टॉयलेट सीट में क्यों आते हैं सांप

यूजर ने बताया, टॉयलेट सीट में क्यों आते हैं सांप

वीडियो के कमेंट बॉक्स में कई यूजर ने अपनी प्रतिक्रिय साझा की है जिनमें से एक ने समझाने की कोशिश की है कि कैसे कोई सांप आमतौर पर टॉयलेट सीट में पहुंच जाता है। उन्हेंने ने लिखा, 'मै ह्यूस्टन में रहता हूं और हमेशा यह सुनिश्चित करता हूं कि शौचालय का ढक्कन बंद रहे। अगर कहीं सीवर लाइन टूटी हुई है, तो फिर ऐसा हो सकता है। लोगों को हमेशा लगता है कि आखिर ऐसे कैसे सांप आ जाता है।'

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

वहीं, कई अन्य यूजर ने वीडियो पर चौंकाने वाले कमेंट किए हैं। एक ने लिखा, 'अब यही डर मेरे अंदर भी बैठ गया है, बहुत बहुत धन्यवाद।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'गोल्फ स्टिक के साथ सांप को बाहर निकालने मुझे उचित रणनीति नहीं लगती।' तीसरे ने कहा, 'यही कारण है कि मैं हमेशा बाथरूम में लाइट ऑन करके पहले हर कोने में देखता हूं, एक दिन फ्लोरिडा में एक पेंट्री अलमारी खोलने के दौरान मेरा सामना एक सांप से हो गया था, उससे मुझे सबक मिला की हमेशा सावधान रहना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: FACT CHECK: क्या कोरोना मरीजों के लिए 1.5 लाख रूपए दे रही है मोदी सरकार? जानिए वायरल हो रहे इस खबर की सच्‍चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+