FACT CHECK: कोरोना मरीजों के लिए 1.5 लाख रूपए दे रही है सरकार? जानिए वायरल हो रहे खबर की सच्चाई
नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। इस संकट की घड़ी में सोशल मीडिया पर कई ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं जो भ्रमित करने वाले हैं। इसी बीच एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार नगर निगमों के प्रत्येक कोरोना मरीज को 1.5 लाख रुपए दे रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए नागरिक निकाय कोरोना वायरस मामलों में बढ़ोत्तरी दिखा रहे हैं। यह आरोप लगाया गया है कि केंद्र से 1.5 लाख रुपए प्रति रोगी पर प्राप्त करने के लिए नगरपालिका निकाय द्वारा सर्दी या बुखार से पीड़ित लोगों को भी कोरोना पॉजिटिव बताया जा रहा है। पीआईबी ने इस मैसेज को लेकर फैक्ट चेक किया और पाया कि वायरल हो रहा मैसेज फेक है।
Recommended Video

क्या कहा जा रहा है वायरल मैसेज में
वायरल मैसेज में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने नगर निगमों को प्रति कोविड-19 रोगी के लिए 1.5 लाख रुपए देने की घोषणा की है, इसलिए लोगों से अनुरोध किया जाता है कि वे सतर्क रहें, क्योंकि नागरिक निकाय और निजी डॉक्टर सामान्य बुखार, सुर्दी या खांसी वाले व्यक्ति को भी कोविड-19 पॉजिटिव घोषित कर रहे हैं। इस वॉट्सऐप वायरल मैसेज को लेकर पीआईबी फैक्ट चेक ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पोस्ट में किए गए दावे फेक हैं और केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

सरकार ऐसी कोई योजना नहीं ला रही है
पीआईबी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। मोदी सरकार ने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई है। साथ ही पीआईबी ने कहा है कि सरकार ऐसी कोई योजना बनाने पर काम नहीं कर रही है। आम लोगों को आगाह करते हुए ब्यूरो ने कहा है कि ऐसे किसी भी वायरल खबर वाले लिंक पर क्लिक न करें।

देश में कोरोना के मामले बढ़कर 31,67,323 हुए
देश में एक दिन में 60,975 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 31,67,323 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24,04,585 हो गई है जिससे ठीक होने की दर 75.92 प्रतिशत से अधिक पर पहुंच गई है। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 848 लोगों की मौत के साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 58,390 हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.84 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

Fact Check
दावा
कोरोना मरीजों के लिए 1.5 लाख रूपए दे रही है मोदी सरकार
नतीजा
यह दावा बिल्कुल झूठ है।
Rating
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications