Video: प्रचंड गर्मी के बीच प्यास की तड़प! किचन में घुसा बंदर, RO से तर किया गला
सूर्यदेव की तपन के आगे इंसान और पशु पक्षी बेबस हैं। भीषण गर्मी की बीच लगातार सूखते जलाशयों के चलते वन्य जीवों और पशुपक्षियों के लिए संकट की स्थिति बन गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रचंड गर्मी के बीच बंदर इतना प्यासा था, की वो खिड़की की ग्रिल के बीच को कैसे पार कर गया, और आरओ से पानी से अपनी प्यास बुझाई।
मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तापमान बढने की चेतावनी जारी की है। इस बीच मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार तापमान बढ़ रहा है। दक्षिण और मध्य भारत में कई जगह जलाशयों के स्तर में भारी कमी देखी जा रही है। इस बीच केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक,केरल और तमिलनाडु जलाशयों का गिरता भंडारण स्तर चिंता बढ़ा रहा है।

Monkeys are thirsty: Attacking society and homes through kitchen windows in search of water.
— Akshat Tak (@akshattak) April 22, 2024
The Bangalore water crisis has hit animals harder than humans.
Let's conserve water to help them, too.@peakbengaluru pic.twitter.com/6gpc9JLVc6
भारत के दक्षिणी क्षेत्र को लेकर सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 42 जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता 53.334 बीसीएम (अरब घन मीटर) है। इन जलाशयों में उपलब्ध कुल भंडारण 8.865 बीसीएम है। लेकिन वर्तमान में कुल क्षमता का केवल 17 प्रतिशत ही जल स्तर रह गया है।
ऐसे में वायरल वीडियो स्थिति को स्पष्ट करता है, हालांकि ये हालत रिहायशी इलाकों का है, जहां प्यास बंदर पानी की तलाश में एक घर के किचन रूम में घुस गया, वहीं जंगलों गर्मी के बीच हालत इससे भी बदतर हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications