Viral Video: तेंदुए ने बिजली की रफ्तार से अजगर पर किया वार, एक ही पंजे में हो गया ऐसा हाल

नई दिल्ली। जंगल में मारो या मरो का नियम लागू होता है, यहां शिकारी भी कब शिकार बन जाए उसे खुद पता नहीं होता। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हुआ है जिसे देखने के बाद कई लोगों ने दांतों तले अपनी उंगली दबा ली। सरल भाषा में कहें तो वीडियो देख यूजर्स हैरान हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक तेंदुए को अजगर का शिकार करते देखा जा सकता है।

सांपों की दुश्मन होती है बिल्ली प्रजाति

सांपों की दुश्मन होती है बिल्ली प्रजाति

हालांकि बिल्लियों की प्रजाति हमेशा से सांपों की दुश्मन नहीं रही लेकिन जंगल में घूम रहे 6 फीट अजगर से कम ही जानवर पंगा लेने के बारे में सोचते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के विचार बदल गई हैं। अक्सर लोगों ने देखा है कि शेर या तेंदुए के रास्ते में अगर अजगर या कोई बड़ा सांप आता है तो वह रास्ता बदलने में ही अपनी भलाई समझते हैं, लेकिन वायरल वीडियो देखने के बाद आप भी अपना विचार बदलने पर मजबूर हो जाएंगे।

49 सेकंड की लड़ाई में हो गया फैसला

49 सेकंड की लड़ाई में हो गया फैसला

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो तेंदुए और अजगर के बीच रोमांचक लड़ाई का है। जिस वीडियो के बारे में हम बात कर रहे हैं, वह ट्विटर हैंडल 'नेचर इज स्केरी' द्वारा पोस्ट किया गया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'तेंदुए ने अजगर पर किया हमला !' 49 सेकंड के इस वीडियो में एक तेंदुए को अजगर पर पाछे से हमला करते हुए देखा जा सकता है।

बिजली की रफ्तार से मारा पंजा

बिजली की रफ्तार से मारा पंजा

हालांकि इस दौरान अजगर बिल्कुल शांत दिखाई दे रहा है और वह तेंदुए से लड़ने के मूड में नहीं है। लेकिन तेंदुआ उस पर लगातार हमला करता रहता है। तेंदुआ धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और बिजली की रफ्तार से अपने पंजे से अजगर पर हमला करता है। इस बीच अजगर भी जवाबी हमला करता है लेकिन वह चूक जाता है। इसके बाद अजगर पीछे से तेंदुए के फन पर अपना पंजा मारता है और उसे मुंह में दबा लेता है।

जानिए किसने जीती बाजी

जानिए किसने जीती बाजी

तेंदुए के हमले के बाद अजगर असहाय हो जाता है और कुछ देर बाद अपना दम तोड़ देता है। इस खतरनाक लड़ाई को जीतने के बाद तेंदुए को उसका इनाम मिला और वह अजगर को खाने के लिए वहां से कहीं दूर ले गया। यह सब घटना जंगल घूमने गए पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में एक पर्यटक हैरान होते हुए कहती है, उसने अजगर को मार दिया।

इस तेंदुए को पालतू बनाना चाहता है यूजर

इस तेंदुए को पालतू बनाना चाहता है यूजर

सोशल मीडिया पर तेंदुए और अजगर की लड़ाई का वीडियो आते ही वायरल हो गया, जिसने भी इसे देखा वह भी दंग रह गया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 103.1k व्यूज आ चुके हैं वहीं, 740 लोगों ने वीडिया को लाइक भी किया है। कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की है, एक यूजर ने लिखा, 'रफ्तार होना बहुत जरूरी है।' एक अन्य ने लिखा, 'तेंदुए को पालतू बनाना चाहता हूं लेकिन अजगर खतरनाक है।'

वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक

यह भी पढ़ें: जब भैंसों के झुंड को देख भागने लगे दर्जनों शेर, इस वजह से वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+