गाय का गोबर खाते हुए MBBS डॉक्टर का VIDEO वायरल, कहा-'रोज खाएं गर्भवती महिलाएं ...'
करनाल, 17 नवंबर। गाय के गोबर को काफी शुद्ध माना जाता है और इसी वजह से इसे पूजा में शामिल किया जाता है। आज भी गांवों में कई जगहों पर चूल्हे पर खाना बनाते वक्त ईधन के रूप में गोबर की कंडी का प्रयोग किया जाता है तो कुछ लोग अपने घरों में सफाई के लिए गोबर लीपते हैं लेकिन गोबर को खाने की बातें नहीं होती है। अगर आप किसी को गोबर खाने को कहेंगे तो वो या तो आप पर गुस्सा हो जाएगा या फिर आपकी हंसी उड़ाएगा लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गोबर खाते हुए दिख रहा है और वो लोगों को बता रहा है कि गोबर को रोज एक चम्मच खाने से इंसान का मन-तन दोनों पवित्र हो जाते हैं।

डॉ मनोज मित्तल खाते हैं गोबर
वीडियो में जो व्यक्ति गोबर खाते दिख रहे हैं वो पेशे से डॉक्टर हैं और वो हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं, उनका नाम डॉ मनोज मित्तल है,जो कि बाल रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ मित्तल का मानना है कि गोबर और गोमूत्र अमृत की तरह हैं। उनके हिसाब से तो गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए क्योंकि वो तो हर तरह से भारतीयों को पोषित करती है। गाय सच में माता है। भारत का नेशनल एनिमल एक हिंसक जानवर नहीं होना चाहिए बल्कि ये गौरव उस पशु को मिलना चाहिए जो लोगों का मां की तरह ख्याल रखती है। उनका मानना है ति गाय से मिलने वाला पंचद्रव का हर भाग पूरी मानव जाति के लिए अमृत है।

'गोबर महिलाओं के गर्भ को पवित्र करता है'
वीडियो में डॉ मित्तल ये भी बता रहे हैं कि 'उनकी मां एकादशी व्रत पर गाय का गोबर खाती थीं। गाय का गोबर महिलाओं के गर्भ को भी पवित्र करता है इसलिए जो गर्भवती महिला इसे खाती है तो उसे अंदर से मजबूती हासिल होती है और उसकी नॉर्मल डिलीवरी ही होगी और उसे सिजेरियन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।'
'गोबर खाओ और गाय का सम्मान करो'
'और तो और मेरी 5 बहनें हैं, जिनमें से किसी कि भी सिजेरियन डिलेवरी नहीं हुई, मेरी भाभी भी हैं उनकी भी सिजेरियन डिलीवरी नहीं हुई। इसलिए नार्मल डिलवरी तभी होगी जब गाय को उचित मान-सम्मान देंगे और गोबर का सेवन करेंगे।'
गोबर में 28 प्रतिशत ऑक्सीजन होती है
डॉक्टर मित्तल का कहना है कि 'गाय के गोबर में 28 प्रतिशत ऑक्सीजन होती है जो कि आपकी सेहत को सही रखता है। डॉ मित्तल का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।'

डॉ मित्तल की डिग्री पर उठे सवाल
कुछ लोग तो डॉ मित्तल की बात को सही मान रहे हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो डॉ मित्तल की डिग्री पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।
'मुझे इसकी डिग्री चेक करने की इच्छा हो रही है'
कुछ लोगों ने डॉ मित्तल के लिए लिखा है कि 'मुझे इसकी डिग्री चेक करने की इच्छा हो रही है?मुझे लगा ये @yogrishiramdev की संस्था @PypAyurved का आयुर्वेदिक वैद होगा पर ये तो MBBS,MD (Pediatrics) किया #Allopathic डॉक्टर है। @IMC_Worldwide @IMAIndiaOrg #MCI से अनुरोध है इसकी डिग्री की जांच करें।' फिलहाल डॉ मित्तल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications