Video: टी स्टॉल पर चमचमाते बर्तन धोते हुए इस बंदर का वीडियो हुआ वायरल, सूंघकर पता लगाता है कि बर्तन...
एक टी स्टॉल के बाहर बर्तन धोते इस बंदर की वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को घंटा नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
लखनऊ, 3 जुलाई। क्या आपके घर काम करने आने वाली बाई से इसलिए परेशान हो चुके हैं कि वह सही तरीके से बर्तन नहीं धोती। और क्या आप ऐसे शख्स की तलाश में है तो बेहतर तरीके से बर्तन धोए। अगर हां तो यह खबर आपके लिए है। यह खबर नोएडा की है जहां के एक टी स्टॉल पर एक बंदर के बर्तन धोने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

क्या सफाई से बर्तन धो रहा है बंदर
एक टी स्टॉल के बाहर बर्तन धोते इस बंदर की वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को घंटा नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी।' इस वीडियो के बैकग्राउंड में किंग खान यानि शाहरुख खान की फिल्म रईसा का एक फेमस डॉयलॉग भी बज रहा है, जो शाहरुख खान की ही आवाज में है कि, 'अम्मी जान कहती थी कि कोई भी धंधा छोटा नहीं होता, और धंधे से बड़ा कोई धरम नहीं होता।'

थोड़ा फ्लैशबैक से शुरू करते हैं
तो जनाब ये वीडियो शुरू होता है एक चाय के स्टॉल के दृश्य के साथ, उसके चारों ओर कुछ लोग खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके चंद सैकंडों बाद वीडियो में दिखाई देता है वह जीव जो इस कहानी का प्रमुख पात्र है। जी हां प्रमुख पात्र वह बंदर। बंदर एक बेंच पर बैठा है और एक सफेद प्लेट को पानी से भरे एक टब में डुबोकर साफ कर रहा है। वीडियो के अंत में वह बंदर उस प्लेट को सूंघकर भी चेक करता कि प्लेट सही तरीके से साफ हुई है कि नहीं।

वीडियो पर धड़ाधड़ आ रहे कमेंट
जो भी व्यक्ति इस वीडियो को देख रहा है वह हैरान हुए नहीं रह है। वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि, 'इस महीने का इम्प्लॉय ऑफ द मंथ तो यही ले जाएगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो को देखने के बाद सारी मम्मियां अपने बेटों से कहेंगी, देख तुझसे तो यही अच्छा है।' आप भी देखें ये शानदार वीडियो












Click it and Unblock the Notifications