VIDEO: 10 फीट लंबे कोबरा को पकड़ने के लिए लड़ता रहा शख्स, जानें क्या हुआ अंत

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब शेयर किया जा रहा है। 10 फीट लंबे कोबरा सांप का ये वीडियो देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली है। एक आदमी इस वीडियो में 10 फीट लंबे सांप को बिना किसी मदद के पकड़ रहा है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब शेयर किया जा रहा है। 10 फीट लंबे कोबरा सांप का ये वीडियो देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली है। एक आदमी इस वीडियो में 10 फीट लंबे सांप को बिना किसी मदद के पकड़ रहा है। इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लगभग दो लाख लोग शेयर कर चुके हैं।

Bizarre

सोशल मीडिया पर 4 मिनट का ये वीडियो वायरल हो गया है। एक आदमी इसमें 10 फीट लंबे कोबरा को पकड़ रहा है। केवल दो बोरी और एक डंडे के सहारे वो इस खतरनाक सांप को पकड़ रहा है।

सबसे हैरानी की बात है कि आदमी को सांप पकड़ने की कोई ट्रेनिंग नहीं है। बावजूद इसके वो बार-बार उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। वो डंडे से बार-बार सांप को बोरी तक लाने की कोशिश कर रहा है लेकिन सांप उसके चंगुल से बचकर निकल जा रहा है। 3 मिनट की इस लड़ाई में आखिर आदमी ने सांप को पकड़ ही लिया। सोशल मीडिया पर लोग इस आदमी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

लोगों का कहना है कि बिना किसी ट्रेनिंग के इसने जिस तरह से सांप को पकड़ा है, वो काबिले तारीफ है। ऐसा कर इसने कई लोगों की जान बचा ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+