वीडियो: अपनी जान पर खेलकर बनाया हैरान करने वाला बिजली गिरने का वीडियो
ओस्लो। कहते हैं कि बिजली एक ही जगह दो बार नहीं गिरती है। हालांकि, एक यूट्यूब फिल्ममेकर ने एक वीडियो जारी कर इस दावे को खारिज कर दिया है। नॉर्वे के रहने वाले 38 वर्षीय डेनीयल मोडल ने अपनी जान पर खेलते हुए बिजली गिरने का एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में कई बार बिजली गिरने से लाइटिंग और तेज आवाजों को सुना जा सकता है। डेनीयल ने अपने से कुछ ही दूरी पर खड़े होकर यह वीडियो शूट किया है।

वीडियो बनाने के दौरान कई बार डेनीयल के पास आकर भी बिजली गिर रही है। अपनी जान की बाजी खेलकर भी डेनीयल ने 1 मिनट से ज्यादा टाइम तक वीडियो शूट किया है।
डेनियल ने अपने घर से ही इस वीडियो को शूट किया है। टीवी 2 से बातचीत के दौरान वे बताते हैं कि उन्होंने बिजली गिरने का ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा। 22 अगस्त को यूट्यूब पर डालने के बाद इस वीडियो को अब तक 5.5 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में जितनी बार भी बिजली गिर रही है, उसकी आवाज उतनी ही ज्यादा बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications