Video: हिरण के बच्चे को देख जाग गई भूखे शेर की ममता,दे दी नई जिंदगी

हिरण के मासूम बच्चे को देखकर जाग गई शेर की ममता। दूसरे शेर पर हमला कर बचाई बच्चे की जान।

नई दिल्ली। ममता केवल इंसानों में ही नहीं बल्कि जानवरों में भी होती है। अगर यकीन नहीं होता तो इस वीडियो को देखिए आपको यकीन हो जाएगा कि जानवरों में भी ममता कूट-कूट कर भरी होती है। साउथ अफ्रीका के क्रजर नेशनल पार्क में जो कुछ हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

 Video:Hungry Lion Gives new life to a deer

नेशनल पार्क में हिरण का छोटा सा बच्चा रास्ता भटक कर शेर के पास पहुंच गया था। हिरण का बच्चा शेर के मुंह के पास जैसे ही पहुंचा पहले तो शेर ने उसे खाने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर बाद उसने अचानक उसे छोड़ दिया। हिरण के बच्चे ने कुछ ही समय के बाद अपनी हरकतों को देख शेर का दिल भी पिघल उठा और वह हिरण के उस बच्चे के साथ खेलने लगा।

जो शेर उसे खाने वाला था अब वो उसका रखवाला बन गया। हिरण जैसे ही शेर से दूर जाने की कोशिश करता शेर उसे पकड़कर चाटने लगता। इसके बाद शेर उसके साथ खेलने लगता, लेकिन तभी किसी दूसरे शेर ने हिरण के बच्चे को देख उसका शिकार करने की कोशिश की, लेकिन रखवाला बने शेर ने उसे बचा लिया।

शेर ने दूसरे शेर पर हमला बोल कर हिरण के बच्चे को बचा लिया। शेर को हिरण के बच्चे की रखवाली करता देख दूसरा शेर फौरन ही वहां से चला गया। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+