Video: प्रजनन करने निकले 12 करोड़ केकड़े देखें इंसानों ने कैसे की मदद

[अजब-गजब खबर] क्रिसमस द्वीप (ऑस्ट्रेलिया)। इस साल भी क्रिसमस के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप पर करीब 12 करोड़ केकड़ों ने अपना सफर तय किया। केकड़े जब जंगल से चल कर भारतीय महासागर तक जाते हैं, तो रास्ते में पड़ते हैं इंसानों के घर, रेस्तरां, बार, बस स्टॉप, सड़कें और न जाने क्या-क्या। यह सफर अभी जारी है और जनवरी तक चलेगा। खास तो यह है कि इंसानों ने इनकी मदद बेहतरीन ढंग से की।

भारतीय महासागर में प्रजनन करने के लिये हर साल करोड़ों केकड़े क्रिसमस द्वीप के एक छोर स्थ‍ित जंगल से दूसरे छोर स्थ‍ित समुद्री तट तक जाते हैं। हर साल हजारों केकड़े सड़क पर वाहनों के नीचे आकर मर जाते थे। इसलिये इस साल ऑस्ट्रेलिया सरकार के सहयोग से प्रशासन ने केकड़ों के लिये पुल और अंडर पास बनवाये।

अब जंगल से आते वक्त जब केकड़ों को सड़क पार करनी होती है, तो वे अंडर-पास या फिर पुल का उपयोग करते हैं। यह नजारा अद्भुत होता है, जिसके चलते यह जगह पर्यटन स्थल बन गया है। जब करोड़ों केकड़े सफर पर निकलते हैं, तो मंजर देखने वाला होता है। ये केकड़े खास कर लाल के कड़े होते हैं। एक प्रकार से पूरे द्वीप पर केकड़ों का कब्जा हो जाता है।

यह द्वीप 52 वर्गमील क्षेत्रफल का है और इसकी आबादी करीब 2000 लोगों की है। अब इस वीडियो में देखें पुल व अंडर-पास बनाने में कैसे इंसानों ने की मेहनत-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+