Video:महिला वकील को पड़ोसी ने तब तक पीटा जब तक वो बेहोश नहीं हो गई

महिला वकील पर उनके पड़ोसियों ने जानलेवा हमला किया और उसे तब तक पीटते रहे जब तक की वो बेहोश नहीं हो गई।

नई दिल्ली। दिल्ली में हाईकोर्ट की महिला वकील के साथ हैवानियत का मानना सामने आया है। महिला वकील के साथ उनके पड़ोसी ने दरिंदों जैसा व्यवहार किया और उन्हें तब तक पीटते रहे, जब तक की वो बेहोश नहीं हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर कैसे एक महिला दूसरी महिला के साथ इस तरह की हैवानियत दिखा सकता है।

 Video: Female advocate Beaten, Called A Slut By Neighbours And Choked Until She Fainted

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट में वकील अनु जैन रोहिणी सेक्टर 6 में अप ने परिवार के साथ रहती है। जहां उन्होंने अपने एक पड़ोसी के साथ अवैध कब्जे का आरोप लगाया और उनकी शिकायत के बाद उस अवैध कब्जे को हटाना पड़ा। जिसके बाद से ही वो अनु जैन को गंदी-गंदी गालियां और धमकियां दे रहे थे। अनु जब कोर्ट के लिए निकली तो पड़ोस में रहने वाली अंजु और प्रीति ने हमेशा की तरह उन्हें गालियां देना शुरु कर दिया।

 Video: Female advocate Beaten, Called A Slut By Neighbours And Choked Until She Fainted

इतना ही नहीं मां-बेटे ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें डंडों, लात-घूसों से तब तक पीटते रहे जब तक की वो बेहोश नहीं हो गई। महिलाओं ने कीलें लगे डंडे से अनु पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं महिलाओं ने उनका गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में पुलिस ने महिला वकील को अस्पताल तक पहुंचाया, जहां उनका इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने रोहिणी नॉर्थ थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत की और पूरी घटना का वीडियो सौंपा, जिसके बाद पुलिस ने अंजु और प्रीति के खिलाफ हत्या की कोशिश में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। देखिए कैसे दो महिलाओं ने मिलकर महिला वकील को की मारने की कोशिश...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+