Video: जंगल में मनाने गए शादी की सालगिरह, नहीं जानते थे बंदरों से हो जाएगा सामना, हुआ ये हाल
नई

शादी की सालगिरह मनाने जंगल गया था कपल
हम सभी जानते हैं कि अगर बंदर के सामने कोई खाने की चीज लेकर चले गए तो आपकी शामत आनी पक्की है। ऐसा ही कुछ उस कपल के साथ हुआ जो बडे़ ही उम्मीदों के साथ जंगल में अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे। इस दौरान वह इस पल को कैमरे में कैद करने के लिए वीडियो भी बना रहे थे जिसमें एक बंदर की भी एंट्री होती है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बंदर ने सबके सामने से केक उड़ाया
दरअसल, वीडियो में देखा सकता है कि एक जोड़ा बहुत ही खुशी-खुशी पेड़ों से घिरे जंगल में शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने पहुंचा था। इसके लिए वह अपने साथ एक केक और कुछ खाने-पीने का सामान भी लेकर गए थे। पत्थर पर रखे केक को जैसी ही युवक ने काटा तभी पीछे एक बंदर आकर उस केक को उठाकर भाग जाता है। इस मजेदार वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है।

बंदर फूर्ती देख कपल हैरान
सुशांत नंदा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जंगल में शादी की सालगिरह मनाने का एक शानदार अनुभव..सरप्राइज की पूरी गारंटी है।' बता दें कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स चाकू से केक काटता है लेकिन उस केक पर बहुत पहले से ही एक बंदर की नजर होती है। जैसे ही कपल का ध्यान भटकता है वैसे ही एक बंदर फूर्ती के साथ पेड़ से उतरता है और केक पर झपट्टा मार देता है। इससे पहले कि वह लोग कुछ समझ पाते बंदर केक लेकर रफ्फूचक्कर हो जाता है।
Celebrating wedding anniversary in Forest is an experience altogether....
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 9, 2020
Surprises guaranteed 😊 pic.twitter.com/gFR7glcmp6
बंदर ने केक पर किया हाथ साफ
हालांकि शख्स बंदर का पीछा करने पेड़ की तरफ भागता है लेकिन वह सिर्फ देखता रह जाता है। सुशांत नंदा द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो अब वायरल हो गया है सोशल मीडिया पर यूजर्स भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं। 17 सेकंड के इस वीडियो को 8 हजार से अधिक व्यूज, 100 लाइक्स और 50 से ज्यादा रि-ट्वीट्स किया जा चुका है। लोगों को बंदर की हरकत खूब पसंद आई। कई यूजर्स ने कपल का मजा किरकिरा करने के लिए बंदर को कोसा भी है।
यह












Click it and Unblock the Notifications