कटी हुई गर्दन के साथ पुलिस के पास पहुंचा लड़का, वीडियो वायरल
अपनी कटी हुई गर्दन के साथ पूरी रात जिंदा रहा लड़का। सुबह खुद पहुंचा पुलिस के पास।
नई दिल्ली। ब्राजील में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां कटी हुई गर्दन के साथ एक युवकत पूरी रात न केवल जिंदा रहा बल्कि खुद पुलिस के पास पहुंचकर मदद मांगी। इस घटना ने सबको चौंका दिया है। ब्राजील के 18 साल के पोब्लो पैट्रीक डी सुजा पर लुटेरों ने तेज धारदार हथियार से हमला किया और उसकी गर्दन को लगभग आधी काट दी। पैट्रीक के ऊपर इतनी बेरहमी से हमला किया की उसकी गर्दन कट गई।

पैट्रीक को मृत समझकर लुटेरे उसे जंगल में फेंककर चले गए। पैट्रीक ने भी थोड़ी देर के लिए सांस रोके रखी, ताकी लुटेरों को विश्वास हो जाए तो वो सचमुच मर चुका है। जब लुटेरे वहां से चले गए तो अपनी कटी हुई गर्दन लेकर पैट्रीक खुद जंगल से सड़क तक पहुंचा। पूरी रात वहां किसी के आने का इंतजार करता रहा। पेट्रीक घबराया नहीं और पूरी रात वहीं अपने सिर को पकड़ कर बैठा रहा।
अपने आधे कटे हुए सिर को पकड़े बैठा रहा। सुबह जब पुलिस की इमरजेंसी सर्विस की गाड़ियां आई तो वो उन्हें सड़क के किनारे मिला। पैट्रीक ने हमले को लेकर बताया कि लुटेरों ने उसकी गर्दन पर पीछे से हमला किया । ब्राजील पुलिस ने पैट्रीक की हिम्मत की सराहना की और उसका वीडियो बनाकर उसे अपलोड किया। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications