Video: गाड़ी पर गिरा पत्थर, कार के उड़ गए परखच्चे लेकिन नहीं आई किसी को खरोंच, TATA की हो रही तारीफ
Car accident viral video: "जाको राखे साइयां, मार सके ना कोए!" सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर लोग ये ही बात दोहरा रहे हैं वहीं अधिकांश लोक भारत की कार बनाने वाली टाटा कंपनी की तारीफ कर रहे हैं और ये ही कार को बेस्ट बता रहे हैं।
दरअसल, ये वीडियो एक कार एक्सीडेंट का है। जिसको देखकर पहली नजर में ये ही लगेगा कि इस कार में बैठा कोई शख्स जिंदा नहीं बचा होगा।

ये वीडियो नागालैंड का हेक जहां पर पहाड़ों के किनारे बनी सड़क पर काले रंग की एक कार जा रही थी जिस पर कई फुट ऊपर से एक पत्थर आकर गिर गया। जिसमें पूरी कार के परखच्चे तक उड़ गए।
कार में बैठे चारों लोगों को एक भी नहीं आई खरोंच
हर देखने वाले को लगा कि इस कार में सवार कोई भी नहीं बचा होगा लेकिन एक्सीडेंट के बाद कार में बैठे सभी लोग अपने आप बाहर निकले जिन्हें देखकर लोग हैरान हो गए। वो टूटी फूंटी कार से ऐसे निकले जैसे वो उनके साथ कोई हादसा ही नहीं हुआ हो। इस दुर्घटना में सही सलामत लोगों को देखकर इंटरनेट पर यूसर्ज कार की कंपनी की तारीफ कर रहे हैं।
जानें कौन सी थी ये कार
दरअसल, ये कार टाटा कंपनी की हैरियर हे जिसमें सवार होने के कारण लोगों की जान बच गई। लोगों ने तारीफ करते हुए कहा ये यह @TataMotors की उत्कृष्ट निर्माण क्वालिटी है।
वीडियो शेयर करने वाले टाटा की इस कार की तारीफ की
इस वीडियो को शेयर करने वाले कैप्शन में लिखा हैरियर में बैठे लोग भाग्यशाली थे, इसका मतलब निश्चित मृत्यु होगी। यह @TataMotors की उत्कृष्ट निर्माण गुणवत्ता है। सस्पेंशन और फ्रेम की मजबूती के कारण इतना बड़ा एक्सीडेंट होने के बावजूद वाहन ज्यादा हिला नहीं। कार की ये क्वॉलिटी कार में सवार लोगों का जीवन बचाती है, इसे ही खरीदें।
The folks in the Harrier were lucky. 2ft behind & it'd have meant certain death.
This is excellent build quality from @TataMotors - the suspension & frame strength meant the vehicle did not budge much despite the extreme intensity of the impact. Quality saves lives; pay for it. pic.twitter.com/b62SqR6S7h
— Cynical Ujval (@cynical_ujval) July 12, 2023












Click it and Unblock the Notifications