25 साल पहले बचाई थी जान, अब रोते-रोते चिंपांजी को कहा गुडबाय, रुला देगी ये शानदार जोड़ी
एडुआर्डो ने 25 साल पहले पिपो नाम के चिंपांजी की जान बचाई थी। बस तभी से दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। अब चिड़ियाघर सरकार के अधीन हो रहा है, तो ऐसे में दोनों को एक-दूसरे से अलग होना पड़ रहा है।
जानवरों और इंसानों का रिश्ता बेहद ही खूबसूरत होता है। जानवरों में भी इंसानों की ही तरह रिश्ते निभाने की समझ होती है। किसी का छोड़कर चला जाना उन्हें भी उतना ही दुख देता है, जितना कि किसी इंसान को। हाल ही में चिड़ियाघर से वायरल हो रहे एक वीडियो में ये बात साफ तौर पर जाहिर हो रही है। जू से इमोशनल कर देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सालों से चंपैजी का ख्याल रख रहे जू के डायरेक्टर का जब चिंपैजी से विदा लेने का समय आता है, तो दोनों ही भावुक हो जाते हैं।

जू डायरेक्टर और वेट हैं एडुआर्डो
मामला निकारागुआन नेशलन जू एडुआर्डो सकासा का है, जहां जू के डायरेक्टर 38 वर्षीय चिंपांजी को अलविदा कह रहे हैं। जू का डायरेक्टर होने के साथ-साथ एडुआर्डो चिड़ियाघर का पशु चिकित्सक भी है।

चिंपांजी को कहना पड़ा गुडबाय
चिंपांजी को विदा देते वक्त वो एक किस भी करता है। वो चिंपांजी को समझा रहा है कि अब उसे वहां से जाना होगा। एडुआर्डो चिंपांजी के साथ स्पेनिश में बात करता है कि मैं आपको यहां अलविदा कहने आया हूं।

क्यों अलग हुई ये जोड़ी?
बताते चलें कि एडुआर्डो और चिंपांजी इसलिए अलग हो रहे हैं क्योंकि इस चिड़ियाघर का अधिग्रहण अब सरकार ने कर लिया है। इसलिए दोनों को ना चाहते हुए भी अलग होना पड़ रहा है।

दोनों ने पकड़ा एक दूसरे का हाथ
चिपांजी पिपो भी नहीं चाहता कि एडुआर्डो वहां से जाए। ऐसे में जब एडुआर्डो उससे विदा लेने वहां आता है तो दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ते हुए देखे जा सकते हैं। मानो एक दूसरे से अपनी ही भाषा में बात कर रहे हों।

25 साल पहले बचाई थी जान
'द सन' की खबर के मुताबिक एडुआर्डो ने बताया कि कैसे पिपो और उसकी मुलाकात हुई। दरअसल, 25 साल पहले एडुआर्डो ने पिपो की जान बचाई थी। उन्होंने बताया कि वो क्यूबा के हवाना के एक चिड़ियाघर से आया था। वो सिर्फ 11 महीने का था और अब लगभग 38 साल का हो चुका है। मैं उससे साल 1997 में मिला था। जब हमने इस चिड़ियाघर का प्रबंधन संभाला ही था।

क्या बोले एडुआर्डो?
एडुआर्डो बताते हैं कि जिस दिन से हम मिले, हमारी कैमिस्ट्री काफी अच्छी होने लगी। धीरे-धीरे उससे मेरी दोस्ती होने लगी और हम एक-दूसरे को प्यार करने लगे। वो अभी बहुत गुस्से में है। वो इतना खतरनाक हो सकता है, मानो उसमें पांच पुरुषों जितनी ताकत हो।












Click it and Unblock the Notifications