आखिर कौन है वंशिका? ब्रेकअप स्टोरी सुनते ही लोगों ने किया ट्रोल- या अल्लाह.. 2 मंथ एनिवर्सिरी भी होती है क्या?

इन दिनों वंशिका की ब्रेकअप स्टोरी खूब सुर्खियों में है। ऐसे में लोगों के जहन में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर ये वंशिका है कौन?

Credit: Twitter

इन दिनों वंशिका नाम की लड़की जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। अपने ब्रेकअप की स्टोरी लड़की जिस तरह अपनी दोस्त से शेयर करती है, वो भावुक कर देने के साथ-साथ फनी भी है। जबसे ये कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई है, लोगों के जहन में बस एक ही सवाल घूम रहा है कि आखिर ये वंशिका कौन है? सोशल मीडिया पर लोग बस वंशिका को ही सर्च किए जा रहे हैं। किसी ने वंशिका को देखा नहीं है सिर्फ उसकी ये वायरल हो रही ब्रेकअप की दुख भरी दास्तां ही सुनी है। लोग जानने को बड़े बेताब हैं कि वंशिका है कौन। ये नाम चर्चा का विषय बन गया है। ऐसे में चलिये बात करते हैं ब्रेकअप का गम झेल रही वंशिका की।

वायरल हो रही वंशिका की ब्रेकअप स्टोरी

वायरल हो रही वंशिका की ब्रेकअप स्टोरी

ब्रेकअप ऐसी चीज है, जो किसी को भी अच्छी नहीं लगती। ये जिंदगी का एक ऐसा फेज होता है, जो इंसान को काफी कुछ सिखा कर जाता है। ब्रेकअप की ही मारी बेचारी वंशिका की उसकी दोस्त के साथ बातचीत इन दिनों खूब वायरल हो रही है। इसमें वो अपनी दोस्त से कह रही है कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड आकाश के लिए क्या कुछ नहीं किया। लेकिन आखिरकार आकाश ने उससे पल्ला झाड़ दिया।

आखिर कौन है ये वंशिका?

आखिर कौन है ये वंशिका?

वंशिका नाम की इस लड़की की ये बातचीत इतनी वायरल होने लगी कि लोग उसे सोशल मीडिया पर सर्च करने लगे। लोग ये जानने के लिए बेताब होने लगे कि आखिर ये वंशिका है कौन। खैर! वंशिका नाम की इस लड़की के बारे में कोई खास जानकारी तो नहीं मिल सकी है लेकिन उसकी वायरल हो रही ये सैड स्टोरी काफी चर्चा में है।

सुनिये वंशिका की दर्द भरी दास्तां

सुनिये वंशिका की दर्द भरी दास्तां

अपनी दोस्त से बातचीत करते हुए वंशिका नाम की ये लड़की बताती है कि उसने दो महीने की एनिवर्सिरी पर ब्वॉयफ्रेंड के लिए काफी कुछ किया। कॉल पर बात करते हुए वो कहती है कि उसने महंगी हील्स ली। पार्लर जाकर वैक्सिंग करवाई और इतना दर्द सहा। और आखिरकार उसका ब्वॉयफ्रेंड कहता है कि वो उसे लेकर श्योर नहीं है।

लोगों ने जमकर शेयर किए मीम्स

वंशिका की ब्रेकअप स्टोरी सुनकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर मीम्स बनाने लगे। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि शायद से अब तक का सबसे फनी ब्रेकअप सेशन है। वहीं एक यूजर ने वंशिका की ब्रेकअप स्टोरी सुनकर कंगना रनौत की एक फोटो लगाकर मीम शेयर किया, जिसमें कंगना फूट फूटकर रोती हैं और कहती हैं कि मेरा तो इतना लाइफ खराब हो गया।

'या अल्लाह ऐसा भी होता है'

वंशिका ने अपनी दोस्त से बातचीत के दौरान बताया था कि वो अपनी 2 मंथ एनिवर्सिरी पर ब्वॉयफ्रेंड के लिए कुछ स्पेशल करना चाहती थी। इसलिए वो पार्लर जाकर तैयार हुई। इतने में एक यूजर कहता है कि वंशिका जैसी लड़की आज तक नहीं देखी। या अल्लाह 2 मंथ एनिवर्सिरी भी होती है क्या।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+