उत्तर प्रदेश: महंगे पौधे खाने के गुनाह में पुलिस ने 8 गधों को जेल भेजा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में एक विचित्र क्रिमिनल केस सामने आया है, जिसमें यूपी पुलिस ने कुछ महंगे पौधे खाने वाले गधों को सलाखों के पीछे भेज दिया। यह घटना उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की है, जब कुछ गधों ने 24 नवंबर को महंगे पौधों को खा लिया था। हैरान करने वाली बात यह है कि इन गधों को पुलिस ने चार दिनों तक जेल में ही रखा।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, महंगे पौधे खाने के आरोप में जेल में बैठे गधों को एक लोकल पॉलिटिशियन ने बैल अमाउंट जमा कराने के बाद उन गधों को छोड़ा गया। वहीं, इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के अनुसार इन गधों ने जिन पौधों का नुकसान पहुंचाया था, उनकी कीमत 5 लाख रुपये थी।
गधों को गिरफ्तार करने के बाद उनका मालिक कमलेश पुलिस के पास जाकर गधों को रिहा करने के लिए आग्रह किया, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। उसके बाद कमलेश लोकल बीजेपी पॉलीटिशियन के पास गया और उनकी अपील के बाद पुलिस ने सभी आठ गधों को रिहा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications